Doordrishti News Logo

जोधपुर, कोरोना का फैलाव रोकने के लिए प्रदेश में जारी लॉक डाउन में बसों के परिवहन पर रोक के बावजूद पाली से जैसलमेर के बीच एक बस धड़ल्ले से चलती रही। बस संचालक ने पाली के जिला कलेक्टर की आईडी से फर्जी तरीके से पास बनवा रखा था। कई दिन से जारी इस फर्जीवाड़े का देचू पुलिस ने भंडाफोड़ किया। पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर बस को जब्त कर लिया। लॉकडाउन की बंदिशों के बीच पाली से रवाना हुई बस 225 किलोमीटर का सफर तय कर देचू तक पहुंच गई, लेकिन रास्ते में किसी ने उसे रोका नहीं।

Two accused driving a bus with fake passes arrested

ग्रामीण पुलिस अधीक्षक अनिल कयाल ने बताया कि देचू थाना क्षेत्र में एक निजी बस को सुबह संयुक्त चैकिंग के दौरान पकड़ा। संदेह होने पर बस को तहसीलदार व थानाधिकारी ने नाका पॉइंट पर रुकवाया। बस के ड्राइवर व कंडक्टर ने पाली से जैसलमेर बस परिवहन की अनुमति बताई। इस पर अधिकारियों को संदेह हुआ। सवारियों से बात की तो पता चला कि पाली से आए हैं। सख्ती से पूछताछ की तो ड्राइवर व कंडक्टर ने फर्जी पास बनाना स्वीकार कर लिया। ये पास सोजत सिटी पाली से बनाए थे। लॉकडाउन की अवहेलना कर 56 यात्रियों को पाली से जैसलमेर ले जाया जा रहा था। इस मामले में पुलिस ने कालू पाली निवासी बस ड्राइवर सलीम व तेजाराम जाट को गिरफ्तार किया। एसपी ने कार्रवाई में शामिल थाना अधिकारी हनुमानाराम बिश्नोई, हेड कांस्टेबल विश्वनाथ प्रताप सिंह एवं वाहन चालक नारायण प्रकाश को पुरस्कृत करने की घोषणा की।

ये भी पढ़े :- युवती को शादी का झांसा देकर यौन शोषण, गर्भ गिराने की धमकी

राज्य सरकार के त्रिस्तरीय जन अनुशासन गाइड लाइन की दिशा निर्देशों में निजी बसों द्वारा यात्रियों के परिवहन पर पूर्णतया प्रतिबंध है। बताया जा रहा है कि यह बस पूर्व में भी कई बार पाली से जैसलमेर के बीच में सवारियों को ले जा चुकी है। बस जब्त करने के बाद इसमें सवार 56 लोगों के सामने संकट खड़ा हो गया। ये लोग कुछ घंटों तक वहीं सडक़ किनारे बैठे रहे। बाद में कुछ निजी वाहनों के जरिए ये जैसलमेर के लिए रवाना हुए। बताया गया है कि पाली जिले के सोजत में एक गिरोह सक्रिय है। यह गिरोह कलेक्टर की आईडी से फर्जी पास जारी कर रहा है। इसके लिए मोटी रकम वसूल की जाती है। बस की प्रत्येक सीट के लिए अलग-अलग पास जारी किए गए।

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026