Doordrishti News Logo

माली श्मशानघाट से सामग्री चुराकर ले जाने वाले दो अभियुक्त गिरफ्तार

जोधपुर,शहर के चौपासनी स्थित माली समाज के श्मशान घाट से सामग्री चुराकर ले जाने के प्रकरण में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके तीसरे साथी की तलाश की जा रही है। आरोपी नशे के आदी बताए गए हैं। पुलिस अब अभियुक्तों से पूछताछ में जुटी है। राजीव गांधी नगर थाने के एएसआई गणपत सिंह ने बताया कि दो दिन पहले माली श्मशान घाट चौपासनी में सामान चोरी का प्रकरण दर्ज किया गया था। अज्ञात चोर यहां से नलों की टूटियां,पंखे,रेलिंग,गेट के साथ कमठे का सामान चोरी कर ले गए थे।

काम की खबर- जल वितरण तिथियों में परिवर्तन

उन्होंने बताया कि मामले की जांच के आरोपी चौपासनी हाउसिंग बोर्ड सेक्टर 9 निवासी गिरीश पुत्र हरीश लालवानी एवं प्रकाश पुत्र घनश्याम चौहान को पकड़ा गया है। आरोपी स्मैक के आदी हैं। इनके साथ एक अन्य युवक भी चोरी में शामिल है। जिसकी तलाश की जा रही है। यह लोग श्मशानघाट में आते और एक एक कर सारा सामान चुराकर ले गए। पकड़े गए अभियुक्तों से सामान बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं।

ऐप्लिकेश यहां से भी डाउनलोड कर सकते हैं http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

परीक्षा देकर दोस्तों के साथ होली खेलने गया छात्र पदमसागर में डूबा

March 4, 2026

होली में इमरजेंसी पर राठौड़ ने किया अपना 130 वां रक्तदान

March 4, 2026

उम्मेद के ट्रैक मेंटेनर सुरेश कुमार बने ‘एंप्लॉई ऑफ द मंथ’

March 4, 2026

मुख्यमंत्री ने आमजन के साथ मनायी होली,प्रदेशवासियों को दी बधाई व शुभकामनाएं

March 4, 2026

होली के बाद यात्रियों की वापसी के लिए जैसलमेर-चैन्नई स्पेशल ट्रेन 8 को

March 4, 2026

जोधपुर-गोरखपुर साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन के गुरुवार से 4 फेरे

March 4, 2026

जैसलमेर-भगत की कोठी स्पेशल ट्रेन शुक्रवार को,8 को लौटेगी

March 4, 2026

सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर शुक्रवार को जोधपुर आएंगे

March 4, 2026

शेयर बाजार में निवेश के नाम पर दो युवकों से 17 लाख की ठगी

March 4, 2026