Doordrishti News Logo

फाइनेंस गाड़ी को सीज करने की धमकी देकर रूपए ऐंठने के दो आरोपी पकड़े

मामला सामने आने के बाद दो घंटे बाद ही पकड़े गए

जोधपुर, शहर की राजीव गांधी नगर पुलिस ने फाइनेंस कंपनी की गाड़ी को सीज करनेे की धमकी और मारपीट कर 63 हजार ऐंठने के एक प्रकरण में सोमवार को दो घंटे में खुलासा करते हुए दो आरोपियों को पकड़ा है। पुलिस ने आरोपियों से रूपए भी बरामद कर लिए।

थानाधिकारी अनिल यादव ने बताया कि इस संबंध में सुमेर सिंह की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसके अनुसार वह अपनी गाड़ी लेकर अरणा फाँटा से निकल रहा था। दो व्यक्ति उसके पास में आए गाड़ी को फाइनेंस में सीज करने के लिए कहा। मारपीट कर उससे 63 हजार रूपए ऐंठ लिए। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों मेड़ता रोड के राजपूतों का बास निवासी भरत पुत्र बलदेव और राजकीयावास मारवाड़ जंक्शन पाली निवासी ओम सिंह पुत्र मांगू सिंह को गिरफ्तार किया है। अभियुक्तों से अब पूछताछ चल रही है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

जोधपुर में स्लीप एपनिया जांच के लिए दो मशीनें-चिकित्सा मंत्री

March 5, 2026

बिलाड़ा विधानसभा क्षेत्र में सीमा ज्ञान के लिए होगा ज्वॉइंट सर्वे-वन राज्य मंत्री

March 5, 2026

ऑटोमेटिक सिग्नलिंग कार्य के कारण अप्रेल में रेल यातायात रहेगा प्रभावित

March 5, 2026

जोधपुर-जैसलमेर सेक्शन पर 121 किमी/घंटा हाई-स्पीड परीक्षण सफल

March 5, 2026

दीपक चौधरी ने जोधपुर मंडल के डीसीएम का कार्यभार संभाला

March 5, 2026

लाडनूं यार्ड में एलसी पर बॉक्स पुशिंग का कार्य पूरा

March 5, 2026

गैस सिलेण्डर से भरे ट्रक ने छीनी दो जिंदगियां

March 5, 2026

खजुराहो-उदयपुर व स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस के समय में बदलाव

March 5, 2026

नि:शुल्क मेमोग्राफी जांच एवं स्तन कैंसर जागरूकता शिविर रविवार को

March 5, 2026