Doordrishti News Logo

युवक की हत्या के प्रयास के दो आरोपी गिरफ्तार

-पहले रैकी की फिर लूट के उद्देश्य से किया था घर में घुस कर हमला

जोधपुर। शहर की माता का थान थाना पुलिस ने हत्या का प्रयास करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने घर में घुसकर एक व्यक्ति पर ताबड़तोड हमला किया और छत से कूदकर भाग गए थे। पुलिस उनकी लगातार तलाश में जुटी हुई थी। रविवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है उनके साथियों की तलाश की जा रही है।

थानाधिकारी राजूराम ने बताया कि 27 सितंबर को गोविंद जाटोलिया निवासी भदवासिया ने केस दर्ज कराया था कि वह मकान की लॉबी में सो रहा था, तभी चार बदमाश घर में घुसे और जानलेवा हमला कर दिया। इसके बाद वे छत से कूदकर भाग गए। पुलिस ने केस दर्ज करने के बाद उनकी तलाश शुरू की और आरोपी श्रवण कुमार निवासी जिला जालोर भीलों का बास और मगन भील निवासी कमोडा को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी मूलत: बनासकांठा गुजरात के रहने वाले हैं। दोनों को सूरत से दस्तयाब किया और गिरफ्तार किया है।

पांच लाख के लिए लूट की योजना बनाई:-
पूछताछ में बताया कि एक युवक ने दोनों आरोपियों को दथरथ नामक व्यक्ति के बारे में बताया कि यह काम करने के बदले में उसे 5 लाख रुपये देगा। इसके बाद तीनों ने रैकी की और लूट की योजना से वे घर में घुसे और हमला कर गंभीर घायल करने के बाद मौके से फरार होकर गुजरात भाग गए थे।

Related posts:

बीस कार्टन नकली शैंपू जब्त

October 13, 2026

ट्रैक पार करने के 915 मामलों में 3.79 लाख रुपये का जुर्माना वसूला

October 13, 2026

पूर्व सैनिकों एवं वीरांगनाओं की पेंशन समस्या समाधान तीन शिविर आज से

October 13, 2026

जोधपुर जिले में तीसरे दिन जिला परिषद में 39 ने 41 नामांकन व पंचायत में 165 नए नामांकन

October 13, 2026

कौशल विकास केंद्र में रेलपथ अनुरक्षण और संरक्षा पर प्रशिक्षण

October 12, 2026

छात्रा मुक्केबाजी में जोधपुर टीम राज्य स्तर पर प्रथम

October 12, 2026

सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और राजकार्य में बाधा का केस दर्ज

October 12, 2026

सर्विस सेंटर पर हाई वोल्टेज करंट से कर्मचारी की मौत

October 12, 2026

मुख्यमंत्री पुनर्वास गृह में भर्ती की मौत,युवती ने किराए के कमरे में लगाया फंदा

October 12, 2026