Doordrishti News Logo

कहानी गढ़ कर तीन स्कूली बच्चों के बता दिए नाम

जोधपुर, जिले के एक गांव में 12 साल की लड़क़ी ने अपने साथ हुए दुष्कर्म के बाद जोधपुर के एक अस्पताल में दो दिन पूर्व एक अर्धविकसित बच्चे को जन्म दिया था। पुलिस ने इस मामले का खुलासा कर दिया है। इस बालिका के साथ दुष्कर्म किसी गैर ने नहीं बल्कि घर में ही चाचा के 23 वर्षीय बेटे ने किया था। घर में लगातार किए गए दुष्कर्म के कारण यह छात्रा गर्भवती हो गई थी। छात्रा ने चचेरे भाई के डर के मारे उसके कहे अनुसार तीन स्कूली छात्रों के नाम बता दिए थे। पुलिस ने इन तीनों स्कूली छात्रों को छोड़ दिया है और चचेरे भाई को गिरफ्तार कर लिया है। चचेरे भाई की अप्रैल में ही शादी हुई है।

चचेरे भाई ने गढ़ी कहानी

शहर के एक अस्पताल में 12 वर्षीय बालिका के एक बच्चे को जन्म देने से सनसनी फैल गई थी। बताया जा रहा है कि बालिका के पिता जोधपुर में एक फैक्ट्री में काम करते हैं। ऐसे में वह अपनी मां के साथ घर में अकेली ही रहती थी। निकट ही रहने वाले चाचा के परिवार का घर में आना-जाना लगा रहता था। बालिका की मां कई बार घरेलू काम से बाहर भी जाती थी। ऐसे में एक दिन मौका देख चचेरे भाई ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद यह क्रम लगातार चलता रहा। भाई ने बालिका को डरा-धमका कर रखा। बालिका के गर्भवती होते ही चचेरे भाई के हाथ-पांव फूल गए। भाई ने बालिका को धमका दिया। साथ ही स्कूल में पढऩे वाले तीन छात्रों के नाम आगे कर कहानी गढ़ दी।

बालिका की कहानी पर पुलिस को हुआ संशय

बालिका के बताए अनुसार पुलिस ने तीन स्कूली छात्रों को संरक्षण में लेकर उनसे पूछताछ करना शुरू की। पुलिस का कहना था कि तीनों छात्र इतने मासूम है कि इनसे दुष्कर्म करने की उम्मीद करना ही बेमानी है। पुलिस जब इन्हें लेने के लिए गई तो एक बच्चा झूला झूल रहा था और दो अपने दोस्तों के साथ मिलकर खेलने में व्यस्त थे। इनसे पूछताछ में पुलिस के कुछ हाथ नहीं लगा। ऐसे में पुलिस का शक गहरा गया कि दुष्कर्मी कोई अन्य ही है।

अस्पताल में बयां की सही कहानी

इस मामले में आज एक बार फिर अस्पताल में बालिका से पूछताछ की गई। उनका मानना था कि दुष्कर्म अवश्य किसी बालिग ने ही किया है। उनका यह शक एकदम सही निकला। बालिका आखिरकार टूट गई और उसने सच्चाई उगल दी। पुलिस को 161 के तहत दिए अपने बयान में उसने बताया कि चाचा के बेटे ने ही उसके साथ दुष्कर्म किया तथा उसी के कहे अनुसार डर के मारे उसने दूसरे छात्रों के नाम ले लिए। पुलिस ने अब चचेरे भाई को गिरफ्तार कर लिया है।

ये भी पढें – जिला मुख्याल पर प्रथम चरण के मतदान दलों की आवास व्यवस्था की जानकारी के लिए प्रभारी बनाये

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

 

 

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026