टीटीआई विकास ने लौटाया यात्री का कीमती सामान
जोधपुर,टीटी की इमानाफ्टी से यात्री को मिला उसका लेपटॉप सहित बैग। हुआ यूं कि बुधवार को गाड़ी संख्या 14866 में जोधपुर से मकराना तक एक यात्री जो S-2 में 71 नम्बर सीट पर यात्रा कर रहा था,वह अपना सामान (लेपटॉप बैग) ट्रेन में ही भूल कर उतर गया। जिसकी सूचना ट्रेन में ड्यूटी कर रहे टीटीआई विकास सेन को मिली।
इसे अवश्य पढ़िए- शक्ति,भक्ति और बुद्धि संचय का महापर्व-नवरात्रि
उन्होंने बिना देरी किए तुरंत वहां पहुंच कर उस बैग को अपने कब्जे में लिया और फिर यात्री से बात की औऱ जयपुर अपने साथ लेकर गए। जयपुर से वापिस गाड़ी संख्या 20490 में आते हुए यात्री कुलदीप को उसका बैग लौटाया। उस यात्री के बैग में महंगा लेपटॉप औऱ जरूरी सामान और कागजात थे। यात्री कुलदीप को जब उसका समान वापिस मिला तो उसकी खुशी का ठिकाना नही रहा। यात्री कुलदीप सिंह ने टीटीआई विकास का आभार व्यक्त किया।
खबरें तुरंत प्राप्त करने के लिए इन ब्लू लाइन को क्लिक करके एप इंस्टॉल कीजिए- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

राजमेस चिकित्सा शिक्षा विभाग में सहायक प्रोफ़ेसर रिट याचिका के निणयाधीन रखने के आदेश

ट्रैक्टर की टक्कर से पाक नागरिक की मौत

निजी अस्पताल में पेंशनर की जेब से पर्स पार

मोबाइल हैक कर खाते से निकाले 1.95 लाख

होटल में मेंबरशिप के नाम निफ्ट के सहायक प्रोफेसर और उनकी पत्नी से 2.86 लाख ठगे

दीपावली पर पांच परिवारों को मिला खुशियों का तोहफा

रेलवे स्टेशन पर स्थापित किया जा रहा स्मार्ट डस्टबिन

आर्थिक मदद व नौकरी का झांसा देकर धर्म परिवर्तन गिरोह का खुलासा

