Doordrishti News Logo

जोधपुर, जोधपुर जैसलमेर राजमार्ग संख्या 125 पर ट्रक और बोलेरो चालकों की लापरवाही ने दो जातरूओं की जान ले ली। इसमें जातरू घायल भी हुआ है। झंवर पुलिस की तरफ से दो अलग-अलग प्रकरण दर्ज किए गए है।

झंवर पुलिस ने बताया कि झंवर के गेलावास निवासी किशनाराम पुत्र प्रभूराम मेघवाल रामदेवरा दर्शनार्थ पैदल घर से निकला था। जब वह फौजी पेट्रोल पंप के सामने पहुंचा तब एक ट्रक ने उसे चपेट में ले लिया। हादसे में गंभीर रूप से घायल होने पर एमडीएमएच लाया गया। मगर उसकी मौत हो गई। इस बारे में उसके रिश्तेदार भींयाराम की तरफ से ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दी गई। इस तरह अजमेर जिले में मसौदा स्थित देवपुरा निवासी 23 साल का सुखदेव सिंह रावत पुत्र जीवनसिंह रावत और उसका साथी पृथ्वीराज बाइक पर रामदेवरा दर्शन को जा रहे थे। तब बंबोर टोल नाका रोड पर किसी बोलेरो के चालक ने चपेट में ले लिया। हादसे में सुखदेवसिंह की मौत हो गई। पृथ्वीराज को घायलावस्था में मथुरादास माथुर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। सुखदेवसिंह के चचेरे भाई रामचंद्र रावत की तरफ से रिपोर्ट दी गई। झंवर पुलिस दोनों प्रकरण मेें जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें –रूपए गिरने का झांसा देकर वृद्ध की थैली से 50 हजार उड़ाए

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लीकेशन अभी डाउनलोड करें –https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

ब्रह्मपुरी बस्ती क्षेत्र में विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन

February 12, 2026

बाछड़ा सरगना सहित पांच शातिर नकबजन गिरफ्तार

February 12, 2026

शिव विवाह का पहला निमंत्रण प्रथम पूज्य को दिया

February 12, 2026

लर्गिंग लिगल स्कील फ्रॉम द बेस्ट में वर्क इज वर्कशिप को न्यायाधीश ने व्याख्यान में समझाया

February 12, 2026

37 गिरफ्तार हिस्ट्रीशीटर और हार्डकोर की चैकिंग में दो गिरफ्तार

February 12, 2026

प्लॉट पर कब्जा और सामान चुराने वाला जालसाज गिरफ्तार

February 12, 2026

कायलाना में कूदकर युवक ने दी जान

February 12, 2026

मादक पदार्थ प्रकरण में दो साल से फरार चल रहे अभियुक्त को बाड़मेर जेल से पकड़ा

February 12, 2026

नामी कंपनी के नाम से नकली टॉयलेट क्लीनर बनाते पकड़ा

February 12, 2026