Doordrishti News Logo

परिजन के आग्रह पर कराया मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम

जोधपुर, शहर के चांदपोल चौखा क्षेत्र में रहने वाले एक वृद्ध ने अपने घर में ओढऩे का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। उसकी पत्नी की डेढ़ साल पहले मृत्यु होने के साथ ही वह आर्थिक तंगी से भी गुजर रहा था। पुलिस ने परिजन के आग्रह पर शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाने के बाद सौंप दिया। जाहिरा शरीर पर चोट जैसे आलामात नहीं मिले हैं।

खांडाफलसा थानाधिकारी दिनेश लखावत ने बताया कि चांदपोल चौखा क्षेत्र में रहने वाला 58 साल का भंवरसिंह पुत्र श्यामसिंह सूरसागर इलाके में चाय की होटल करता था। डेढ़ साल पहले उसकी पत्नी की मौत हो गई थी। फिर वह आर्थिक तंगी से भी गुजरने लगा। वक्त घटना घर पर कोई नही था। उसने घर के ऊपरी कमरे में जाकर ओढऩे से फंदा लगा लिया। रात को पुत्र घर आया तो घटना का पता लगा। इस पर उसे फंदे से उतार कर अस्पताल ले जाया गया। मगर डॉक्टर ने उसे मृत बता दिया।

थानाधिकारी लखावत ने बताया कि भंवरसिंह के दो पुत्र है और एक बेटी है। एक बेटा शादीसुदा है। आत्महत्या की आरंभिक वजह मानसिक तनाव सामने आया है। परिजन के आग्रह पर शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाने के साथ विसरा भी प्रिजर्व किया गया है। उसके पुत्र कुलवंत की तरफ से फिलहाल मर्ग की रिपोर्ट दी गई है। शरीर पर कोई जाहिरा चोट आदि के निशान नहीं मिले है। प्रथम दृष्टया मामला हेंगिंग का लगा है।

ये भी पढें – डिस्कॉम केशियर पर 3.67 लाख गबन का आरोप

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026