जोधपुर, निकटवर्ती मथानिया से गुजर रही राजीव लिफ्ट केनाल में एक युवक का शव मिला। उसकी पहचान होटल कर्मी के रूप में हुई। मृतक के रिश्तेदार की रिपोर्ट पर मथानिया पुलिस ने मर्ग दर्ज किया है। मृतक की मानसिक स्थिति भी ठीक नहीं बताई गई है। वह नहर में गिरा या आत्महत्या की फिलहाल स्पष्ट नही हुआ है। पुलिस की तरफ से अनुसंधान किया जा रहा है।

मथानिया पुलिस ने बताया कि मां सती नगर चांमू देचू का रहने वाला 24 साल का पेमाराम जाट पुत्र उदाराम जाट सूरत में होटल पर कार्य करता था। उसकी मानसिक स्थिति कुछ ठीक नहीं चल रही थी। उसने रिश्तेदार मोहनराम को फोन कर सूरत से आना बताया था। बाद में पता लगा कि पेमाराम का शव राजीव लिफ्ट नहर पंपिंग स्टेशन संख्या 7 में पड़ा है। इस पर पुलिस को सूचना दिए जाने पर शव को बाहर निकलवाया गया। पहचान के बाद कार्रवाई कर शव परिजन सौंपा गया। उसके रिश्तेदार जींयाराम जाट पुत्र तुलछाराम की तरफ से मथानिया थाने में मर्ग की रिपोर्ट दी गई। पुलिस की तरफ से जांच जारी है।

ये भी पढें – युवक से मारपीट कर मोबाइल व चेन लूटी

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews