पड़ौसी के कुत्ते से परेशान पीड़ित पहुंचा थाने
- परिवाद दिया
- शिक्षा मंत्री और निगम आयुक्त से भी शिकायत
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),पड़ौसी के कुत्ते से परेशान पीड़ित पहुंचा थाने।शहर के रामेश्वर नगर सी सेक्टर में एक व्यक्ति ने अपने पड़ौसी के श्वान से परेशान होकर भगत की कोठी थाने में परिवाद दिया है। पीडि़त ने शिक्षामंत्री एवं निगम आयुक्त को इसकी शिकायत दी है। पड़ौसी टीचर बताया गया है।
20.185 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त का वांछित पांच हजार का इनामी अभियुक्त गिरफ्तार
जानकारी के अनुसार रामेश्वर नगर सी सेक्टर बासनी निवासी एक व्यक्ति ने भगत की कोठी थाने में परिवाद दिया। उसका आरोप है कि पड़ौसी टीचर है और श्वान को पाल रखा है। जो बाहर हमारे घर के सामने गंदगी करते है और ज्यादा कुछ बोलते है तो लड़ने के लिए महिलाओं को आगे कर देता है और शाम को गलियों के बच्चे खेलते हैं जो उनको खेलते देख कर वो कुते को बाहर लाते है फिर जोर जोर से भौंकता है और बच्चों को काटने के लिए दौड़ता है। सभी मोहल्ले वाले इस परिवार और श्वान से परेसान है। पड़ौसी पूरे मोहल्ले में गंदगी करवाता है। पीडि़त ने शिक्षामंत्री और नगर निगम आयुक्त को भी इस श्वान को लेकर शिकायत दी है।
