Doordrishti News Logo

परमवीर मेजर शैतान सिंह को बलिदान दिवस पर दी श्रद्धांजलि

परमवीर शैतानसिंह के छोटे भाई व दोहिता का किया सम्मान

जोधपुर, शहर जिला काग्रेस कमेटी व आजादी की 75वीं वर्षगांठ समिति के तत्वावधान में गुरुवार को परमवीर चक्र विजेता मेजर शैतानसिंह बलिदान दिवस मनाया गया। जिला संयोजक ओमकार वर्मा ने बताया कि परमवीर चक्र विजेता मेजर शैतानसिंह बलिदान दिवस पर बुधवार को पावटा सर्किल पर मेजर शैतानसिंह की मूर्ति पर पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया।

परमवीर मेजर शैतान सिंह को बलिदान दिवस पर दी श्रद्धांजलि

इस अवसर पर मेजर शैतानसिंह के छोटे भाई व दोहिता का शॉल, गांधी टोपी, सूत की माला पहनाकर व स्मृति चिन्ह भेंटकर पूर्व संगीत नाटक अकादमी अध्यक्ष रमेश बोराणा, हनुमानसिंह खांगटा, ओमकार वर्मा, प्रो. डीएस खींची, नीरज जोशी ने स्वागत किया। कार्यक्रम में दौलतसिंह सांखला, दिव्या गहलोत, रोशन सांखला, प्रवीण आर्य, कैलाशदान चारण, कमल अवस्थी, सत्यनारायण गौड, कुसुम श्रीमाली, इश्तियाक अली राजू, अंजुला रोपिया, विजयलक्ष्मी पटेल, विजय शर्मा सहित अनेक गणमान्य लोगों ने पुष्पांजलि अर्पित कर परमवीर चक्र विजेता मेजर शैतानसिंह को याद किया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: