Doordrishti News Logo

जोधपुर, देहात एवं शहर जिला युवा कांग्रेस के संयुक्त तत्वाधान में शनिवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 73 वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दिन केन्द्र सरकार द्वारा हाल ही में लागू किये कृषि संबंधी तीन काले कानूनों के खिलाफ किसान संगठनों की ओर से शांतिपूर्ण प्रदर्शन के बर्बरतापूर्वक दमन के विरोध में मौन व्रत रखकर किसानों का समर्थन किया। इस अवसर पर देहात जिलाध्यक्ष रामनिवास बुद्धनगर ने बताया कि केंद्र की मोदी सरकार पहले तो तानाशाही तरीके से कृषि के क्षेत्र में तीन काले कानून ले आई और जब भारत का किसान इसके खिलाफ उठ खड़े हुए तो 60 दिनों से अधिक चल रहे उनके शांतिपूर्ण प्रदर्शन को षड़यंत्र कह कर बर्बरतापूर्वक दमन करना चाहती है। उन्होंने कहा कि आज किसानों के समर्थन में उठ खड़े होने की जरूरत है और इसी क्रम में युवा कांग्रेस आगे भी किसानों के समर्थन में प्रदर्शन एवं आंदोलन करती रहेगी। युवा कांग्रेस शहर जिलाध्यक्ष रियाज मोहम्मद ने कहा कि गांधीजी की पुण्यतिथि के अवसर पर किसानों के समर्थन एवं उनके दमन के विरोध में गांधीजी का बताया हुआ मौन व्रत का हथियार उनको सच्ची श्रद्धांजलि है। मौन व्रत दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक चला जिसमें लूणी विधायक महेंद्र बिश्नोई, जोधपुर उत्तर महापौर कुन्ती देवड़ा, महिला एवं बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष संगीता बेनीवाल, जोधपुर शहर विधायक मनीषा पंवार, पुनीत जांगू, शहर युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष हर्षिता राठौड़, हकीम खान मारवाड़, विक्रम सिंह बिश्नोई, रावरिड़मल बाबल, ओमप्रकाश लोल ओसियां विधानसभा अध्यक्ष सांवर परिहार, प्रकाश, मनीष बिश्नोई,अचलसिंह गहलोत, जितेंद्र सिंह बड़ला, इन्द्रजीत बिश्नोई, पुखराज बिश्नोई,अशोक भाटी,पाषर्द महेंद्र बेनिवाल,इरफान बेली, दानिश फौजदार, सत्यनारायण गौड़, ओमप्रकाश बुद्धनगर, शनि, एजाज राय सैयद, योगिता खींची, उषा गर्ग, मनीष आचार्य, महिपाल गहलोत, पवन टाक, अशोक टाक, पारस सांखला, इत्यादि पदाधिकारीगण एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।

Related posts:

मकर संक्रांति पर गांधी मैदान में आयोजित होगा पतंग उत्सव

January 14, 2026

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद तीन दिवसीय प्रवास जोधपुर पहुँचे

January 14, 2026

प्रोपर्टी कारोबारी पर डराने धमकाने व फसल नष्ट करने का आरोप

January 14, 2026

आपसी मनमुटाव के चलते पति ने पत्नी की पीठ में घोंपी कैंची

January 14, 2026

माहेश्वरी ट्रेड फेयर में कार का लॉक तोड़कर चुराए दो बैग और लेपटॉप

January 14, 2026

युवक पुलिस को देखकर भागने लगा जैकेट की जेब में मिला 300 ग्राम अफीम का दूध

January 14, 2026

कार का एक्सीलेटर दबते ही भागी महिला को चपेट में लिया,मौत

January 13, 2026

सरकारी स्कूल में आपसी विवाद के बाद नाबालिग छात्र लड़े एक घायल

January 13, 2026

विभिन्न मांगों को लेकर नर्सेज ने चिकित्सा मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा

January 13, 2026