Doordrishti News Logo

जोधपुर, जिले के ग्रामीण इलाकों में देर रात और आज सुबह हुए अलग अलग सड़क़ हादसों में तीन जातरूओं की दर्दनाक मौत हो गई। इनकी पहचान के बाद पुलिस ने कार्रवाई की शवों को उनके परिजन को सौंपा। घटना में फलोदी और भोजासर पुलिस की तरफ से कार्रवाई की गई। मृतकों में एक बच्चा है और घायलों में भी बच्चे शामिल है। जिनमें कुछ को जोधपुर रैफर किया गया है।

भोजासर पुलिस ने बताया कि बुधवार की अलसुबह  पांच बजे आऊ से नागौर जाने वाली सड़क़ पर भादुओं की ढाणी के पास सड़क़ हादसा हुआ। सीकर व नागौर के आठ पैदल यात्री लोक देवता बाबा रामदेव के दर्शन करने रामदेवरा जा रहे थे। तब पीछे से चाडी के तरफ से आ रही एक कार बेकाबू होकर पैदल यात्रियों पर जा चढ़ी।

बताया जा रहा है कि सामने से ट्रैक्टर को आता देख कार चालक घबरा गया और उसने कार दूसरी तरफ मोड़ दी। तेज रफ्तार के साथ कार को मोड़ते ही चालक नियंत्रण खो बैठा। कार ने सड़क़ किनारे पैदल चल रहे दो यात्रियों को कुचल दिया। कार से कुचले गए 50 वर्षीय नागौर जिले के लालसरी डीडवाना निवासी राम चंद्रा जांगिड़ पुत्र हीराराम व काछवा बोदलासी सीकर जिला निवासी 48 वर्षीय शिवपाल पुत्र दूदाराम घायल हो गए। इनके साथ चल रहे अन्य लोगों ने वहां दूसरे वाहन रुकवा कर घायलों को आऊ अस्पताल लेकर पहुंचे। तब तक दोनों की मौत हो गई।

देर रात एक बजे के आसपास फलोदी तहसील के मंडला में दो कारों की आमने सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। एक कार में सवार लोग रामदेवरा दर्शन कर लौट रहे थे तो दूसरी कार के लोग दर्शन को जा रहे थे। हादसे में एक बच्चे की मौत हुई, इस दुर्घटना में 18 अन्य घायल हो गए। कुछ को जोधपुर रैफर किया गया।

Related posts:

ब्रह्मपुरी बस्ती क्षेत्र में विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन

February 12, 2026

बाछड़ा सरगना सहित पांच शातिर नकबजन गिरफ्तार

February 12, 2026

शिव विवाह का पहला निमंत्रण प्रथम पूज्य को दिया

February 12, 2026

लर्गिंग लिगल स्कील फ्रॉम द बेस्ट में वर्क इज वर्कशिप को न्यायाधीश ने व्याख्यान में समझाया

February 12, 2026

37 गिरफ्तार हिस्ट्रीशीटर और हार्डकोर की चैकिंग में दो गिरफ्तार

February 12, 2026

प्लॉट पर कब्जा और सामान चुराने वाला जालसाज गिरफ्तार

February 12, 2026

कायलाना में कूदकर युवक ने दी जान

February 12, 2026

मादक पदार्थ प्रकरण में दो साल से फरार चल रहे अभियुक्त को बाड़मेर जेल से पकड़ा

February 12, 2026

नामी कंपनी के नाम से नकली टॉयलेट क्लीनर बनाते पकड़ा

February 12, 2026