Doordrishti News Logo

जोधपुर,राज्य सरकार द्वारा घोषित रेड अलर्ट जन अनुशासन पखवाड़ा के दौरान कोरोना गाइड लाइन की पालना करवाने व कोरोना से बचाव के लिए लोगों को जागरूक करने के लिए पुलिस आयुक्त जोस मोहन के निर्देशानुसार पुलिस उपायुक्त मुख्यालय राजेश मीणा के नेतृत्व में ट्रैफिक पुलिस की वाहन रैली को नई सड़क चौराहे पर झंडी दिखाई जाकर रवाना किया गया।

Traffic police pulled out vehicle rally

रैली में पुलिस उपायुक्त ट्रैफिक राजेश मीणा के अलावा अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त नाथू सिंह भाटी, सहायक पुलिस आयुक्त रवीन्द्र बोथरा व नरेन्द्र कुमार, निरीक्षक नियाज खान, दिलीप खदाव, गोविंद व्यास, राजेंद्र सिंह राजपुरोहित, गोरधन राम और अन्य ट्रैफिक अधिकारी, कर्मचारी, शक्ति टीम और नगर निगम के प्रतिनिधि अपने वाहनों के साथ शामिल हुए।

Traffic police pulled out vehicle rally

रैली नई सड़क चौराहे से रवाना होकर, सोजती,पुरी तिराहे,जालोरी गेट,पांचवीं रोड,बॉम्बे मोटर, आखलिया चौराहा,12 वी रोड, रोटरी चौराहा, रेलवे स्टेशन, उम्मेद स्टेडियम, पावटा चौराहा, महामंदिर व फूलेराव पार्क तिराहा होते हुए पुनः नई सड़क पर संपन्न हुई। इस दौरान लोगों को अपने घरों में रहकर कोराना महामारी को फैलने से रोकने हेतु सरकारी गाइड लाईन की पालना करने के लिए जागरूक किया गया। बिना वजह घूमने पर वाहन चालकों के वाहनों के सीज कार्यवाही और क्वारेंटाइन कार्यवाही की जाने बाबत प्रचार प्रसार किया गया। ताकि शहर में कोरोना की दूसरी लहर के बढ़ते मामलों पर अंकुश लग सके।

ये भी पढ़े :- कोविड-19 कोरोना महामारी के प्रति किया जागरूक

Related posts:

ब्रह्मपुरी बस्ती क्षेत्र में विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन

February 12, 2026

बाछड़ा सरगना सहित पांच शातिर नकबजन गिरफ्तार

February 12, 2026

शिव विवाह का पहला निमंत्रण प्रथम पूज्य को दिया

February 12, 2026

लर्गिंग लिगल स्कील फ्रॉम द बेस्ट में वर्क इज वर्कशिप को न्यायाधीश ने व्याख्यान में समझाया

February 12, 2026

37 गिरफ्तार हिस्ट्रीशीटर और हार्डकोर की चैकिंग में दो गिरफ्तार

February 12, 2026

प्लॉट पर कब्जा और सामान चुराने वाला जालसाज गिरफ्तार

February 12, 2026

कायलाना में कूदकर युवक ने दी जान

February 12, 2026

मादक पदार्थ प्रकरण में दो साल से फरार चल रहे अभियुक्त को बाड़मेर जेल से पकड़ा

February 12, 2026

नामी कंपनी के नाम से नकली टॉयलेट क्लीनर बनाते पकड़ा

February 12, 2026