देशनोक-पलाना स्टेशनों के बीच आज व 16 को ट्रैफिक ब्लॉक
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),देशनोक-पलाना स्टेशनों के बीच आज व 16 को ट्रैफिक ब्लॉक। मेड़ता रोड-बीकानेर रेलखंड पर देशनोक-पलाना रेलवे स्टेशनों के मध्य समपार फाटक (एलसी) के स्थान पर आरओबी निर्माण कार्य के चलते दो दिन ट्रैफिक ब्लॉक लिया जाएगा।
जोधपुर डीआरएम अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा जोधपुर मंडल के देशनोक-पलाना खंड पर स्थित एलसी संख्या-6 के स्थान पर आरओबी का निर्माण किया जा रहा है। इस कारण 9 एवं 16 जनवरी को दोपहर 3.30 बजे से सायं 7.30 बजे तक चार-चार घंटे रेल यातायात प्रभावित रहेगा।
