Doordrishti News Logo
  • माल एक्सपोर्ट किया था दुबई में
  • बदले में आज तक रकम नहीं दी गई

जोधपुर, शहर के कमला नेहरू नगर द्वितीय विस्तार में रहने वाले एक एक्सपोर्टस के माल का भुगतान अब तक नहीं किए जाने से उसने गुजरात के दो लोगों पर गबन का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दी है। उसकी रकम 10 हजार 912 डॉलर हड़प कर ली गई। प्रतापनगर थाने में इस बाबत केस दर्ज करवाया गया है।

थानाधिकारी सोमकरण ने बताया कि कमला नेहरू नगर द्वितीय विस्तार योजना सी-14 के रहने वाले मोहम्मद अकरम चौहान पुत्र मोहम्मद असलम की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि वह इंपोर्ट एक्सपोर्ट का काम करता है। कुछ अरसे पहले गुजरात में फर्म चलाने वाले मैसर्स हिरल ओवरसीज के संचालक नीलेशविल भाई को माल एक्सपोर्ट किया था। जो बाद में दुबई भेजा गया। जिसके बदले में 10 हजार 912 अमेरिकी डॉलर आना था। मगर उक्त व्यक्ति और एक अन्य मनसुखलाल ने मिलकर उक्त रकम को खुर्दबुर्द कर डाला। बाद में पता लगा कि ये लोग व्यापारियों से माल मंगवाने के बाद रकम का गबन कर देते हैं। कई बार रकम का बोला गया, मगर आज तक रकम नहीं दी गई। इन डॉलर की अनुमामित कीमत 7.42 लाख रूपए बताई जाती है। प्रतापनगर पुलिस ने धोखाधड़ी में केस दर्ज कर तफ्तीश आरंभ की है।

ये भी पढें – भारत-पाक सीमा से 40 किमी की दूरी पर इमरजेंसी एयर स्ट्रिप का उद्घाटन

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026