Doordrishti News Logo

जमीन व्यवसायी व हेड कांस्टेबल गिरफ्तार

जोधपुर, भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने बाड़मेर में होटल संचालक से दस हजार रुपए की रिश्वत लेते जमीन व्यवसायी और फिर ग्रामीण थाने के हेडकांस्टेबल को गिरफ्तार किया। होटल से जब्त अवैध शराब के मामले में मदद के लिए व्यवसायी ने हेड कांस्टेबल के लिए यह रिश्वत ली थी।

एसीबी के उप महानिरीक्षक डॉ विष्णुकांत ने बताया कि जैसलमेर की फतेहगढ़ तहसील में भींयासर गांव निवासी भगाराम जाट की शिकायत पर बाड़मेर में तिलक नगर निवासी जमीन व्यवसायी इस्माइल और शिव तहसील में देदडिय़ासर निवासी हेड कांस्टेबल उमगदान चारण को दस हजार रुपए रिश्वत लेने के मामले में पकड़ा गया है।

उन्होंने बताया कि परिवादी भगाराम व उसके भाई नरसिंगाराम की बाड़मेर में हाईवे पर खाने की होटल है। गत दिनों हेड कांस्टेबल उमगदान व अन्य पुलिस कर्मियों ने दबिश देकर होटल से देशी शराब के 35 पव्वे व बीयर की 12 बोतलें पकड़ी थी। शराब के साथ नरसिंगा राम को गाड़ी में बिठाकर थाने ले गए जहां तिलक नगर निवासी जमीन व्यवसायी इस्माइल पहले से बैठा था।

हेडकांस्टेबल ने इस्माइल की नरसिंगाराम से बात कराई और बीस हजार रुपए पहुंचाने का बताकर छोड़ दिया था। जमानत मुचलके के लिए सोमवार को थाने में पेश होने की हिदायत दी थी। तब भगाराम ने एसीबी से शिकायत की। कुछ देर बाद इस्माइल ने परिवादी को नवले की चक्की बुलाया जहां हेड कांस्टेबल भी आ गया। उसने कहा कि इस्माइल के कहने पर छोड़ा है।

अब सोमवार को जमानत के लिए पेश हो जाना। इस्माइल कहे जितना कर देना। वरना ऐसी कार्रवाइयों में दो लाख रुपए में भी नहीं छूटते हैं। परिवादी ने हाथ जोड़क़र विनति की तो हेड कांस्टेबल ने कहा कि इस्माइल ही बात करेगा। जो वह कहे वो कर देना।

एसीबी ने जब इस शिकायत का सत्यापन करवाया तो वह सही निकली। इस पर सोमवार को ट्रैप का आयोजन करते हुए जमीन व्यवसायी इस्माइल को शिकायतकर्ता से 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोपी इस्माईल ने पूछताछ में बताया कि उसने यह रिश्वत राशि आरोपी हेड कांस्टेबल उगमदान के लिए ली। उसने इस संबंध में उससे फोन पर बात कर पुष्टि भी की। बाद में एसीबी की टीम ने उगमदान को भी गिरफ्तार कर लिया।

>>> तस्कर के रहवासीय ठिकाने से एक क्विंटल डोडा पोस्त बरामद

 

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026