Doordrishti News Logo

जोधपुर, भारत तिब्बत मैत्री संघ जोधपुर राजस्थान की ओर से आज आंगणवा के मानसिक विमंदित केंद्र में बालक-बालिकाओं के साथ तिब्बत के धर्मगुरु दलाई लामा का 86 वां जन्म दिन मनाया गया। भारत तिब्बत मैत्री की अध्यक्ष रेशम बाला ने बताया कि इस दौरान वहां के केयर टेकर को माला पहनाकर स्वागत किया।

तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा

यहां के बच्चों के हाथों से केक कटवा कर जन्मदिन की शुभकामनाएं दी।भोजन साम्रगी और फलाहार वितरीत किया गया। दलाई लामा लम्बी उम्र और विश्व शान्ति की पार्थना की गई।

तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा

कार्यक्रम में पुष्पा गहलोत, निरमा,मीनाक्षी गोड़,किशन गेवा, सुनील,मदनलाल,हितेष जैन और सम्पतराज ने अपनी भागीदारी निभाई। दोपहर मे राजस्थान हाई कोर्ट एडवोकेट एशोसियेशन के संयुक्त तत्वावधान में अधिवक्ता के साथ एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा

यूथ अघ्यक्ष किशन गेवा ने नाथू सिंह राठौड़ को माला पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर वर्तमान स्थिति में तिब्बत की आजादी भारत की सुरक्षा पर सभी बुद्धिजीवियों ने अपने विचार रखे।

>>> नौ सौ ग्राम गांजे के साथ महिला गिरफ्तार

Buy Best deals & save money everyday👆