जोधपुर, शहर की महामंदिर पुलिस ने टावर गोदाम में सेंध लगाने के एक प्रकरण में तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया है। मामला गत वर्ष का है। इस बारे में गत वर्ष केस दर्ज हुआ था। महामंदिर पुलिस ने बताया कि थाना हलके में गत साल एक टावर गोदाम में अज्ञात लोगों ने सेंध लगाकर वहां से हजारों का माल चुरा लिया था। इस पर केस दर्ज किया गया था। प्रकरण में अब भदवासिया सांसी बस्ती की रहने वाली सुमन पत्नी राजू सांसी, सुरजा पत्नी चेतन और गौरा पत्नी विक्रम को गिरफ्तार किया गया है। महिलाओं से पूछताछ की जा रही है। चुराया माल बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं।