Doordrishti News Logo

महामंदिर के महावीर नगर में फरवरी में हुई चोरी का खुलासा

जोधपुर, शहर के महामंदिर पुलिस थाना क्षेत्र के महावीर नगर तीसरी पोल के बाहर एक सूने मकान में फरवरी माह में हुई चोरी का पुलिस ने आज खुलासा करते हुए तीन शातिर नकबजनों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अब इनकी निशानदेही पर माल बरामगदी के प्रयास में जुटी है। सूने मकान से चार तोला सोना, दो किलो चांदी एवं एक लाख चोरी होना बताया गया था।

महामंदिर थानाधिकारी लेखराज सिहाग ने बताया कि घटना को लेकर महामंदिर तीसरी पोल के बाहर महावीर नगर निवासी ललित राठी पुत्र जेठमल राठी की तरफ से ढ़ी गई रिपोर्ट के अनुसार वह अपने पिता के इलाज के लिए 18 फरवरी को अहमदाबाद गए थे। 24 की रात को आए तो पता लगा कि घर में चोरी हुई है। इस पर मामला दर्ज कर अनुसंधान आरंभ किया गया। पुलिस ने प्रकरण में टीम का गठन किया।

एसआई खेताराम, एएसआई देवाराम की टीम ने मिलकर तीन शातिर नकबजनों महामंदिर के हनुमान मंदिर के पास जाटावास निवासी वैभव उर्फ संजू देवड़ा पुत्र राकेश देवड़ा, ब्रहृमपुरी महामंदिर निवासी सुभाष सोनी पुत्र गणपत लाल सोनी एवं इंद्रा कॉलोनी महामंदिर रेलवे स्टेशन के पीछे रहने वाले अजहरूदीन पुत्र फकीर मोहम्मद को गिरफ्तार किया है। पुलिस अब इनसे चोरी का माल बरामदगी के प्रयास में लगी हुई है। आरोपियों को रविवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। अग्रिम अनुसंधान के साथ अन्य चोरियों के बारे में भी पूछताछ की जा रही है।

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026