तीन मासूम घर से निकली, पुलिस ने सोशल मीडिया से लगाया घरवालों का पता
- बच्चियां फलोदी रेलवे स्टेशन पर पहुंची
- बच्चियां सकुशल परिजन को सुपुर्द
जोधपुर, जिले की ग्रामीण पुलिस ने होली के दिन शुक्रवार को अपने घर से निकली तीन मासूम बच्चियों को सोशल मीडिया का सहारा लेकर उनके परिवार तक पहुंचाया। बच्चियां घर से निकल गई और फलोदी रेलवे स्टेशन पर पहुंच गई। बच्चियों को रोते बिलखते देखा और पुलिस वहां पहुंची। तीन घंटे में ही बच्चियों के परिजन का पता लगा लिया गया।
ग्रामीण पुलिस अधीक्षक अनिल कयाल ने बताया कि शुक्रवार की शाम को फलोदी में होली के त्योहार के कारण जानूराम पुत्र आसूराम भील की तीन बच्चियां पठानी 4 वर्ष, हिरकी 3 वर्ष, मोनिका1.5 वर्ष जो कि घर से निकल कर रेल्वे स्टेशन फलोदी की ओर चली गयी। जहां स्वयं को अकेला पाकर रोने और बिलखने लगी। जिस पर सांयकालीन गश्त पर निकले एसआई पूराराम की उन पर नजर पड़ी। जिन्होंने बच्चियों को अपने पास बिठाकर आस-पास इनके परिवार का पता किया। मगर माता-पिता का पता नहीं लगने पर बच्चियों को पुलिस थाना फलोदी लेकर आए।
जहां थानाधिकारी फलोदी राकेश ख्यालियां के नेतृत्व में एसआई पूराराम,एएसआई अमाना राम,जिला स्पेशल टीम के हैड कांस्टेबल खुमाणाराम,राकेश, फूल सिंह, प्रतापसिंह द्वारा बच्चियों को उनके माता-पिता व घर परिवार के बारे में पूछा शुरू किया। लेकिन इन बच्चियों द्वारा अपने परिवार व माता-पिता के बारे में कुछ नहीं बताने पर सोशल मीडिया के द्वारा आपसी संपर्क करने पर विभिन्न सामाजिक संगठनों से सपंर्क किया गया। पुलिस वाहनों से गली चौराहे पर बच्चियों के सम्बन्ध में प्रचार प्रसार करने से 3 घण्टे में इनके माता-पिता के बारे में पता चलने पर पुलिस द्वारा इनके परिजन को थाने बुलाकर बच्चियों को सुपुर्द किया गया।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें –http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
