Doordrishti News Logo
  • फलोदी दौरे पर निकले केन्द्रीय मंत्री
  • आज ही फलोदी से बीकानेर पहुंचकर दिल्ली जाएंगे शेखावत

जोधपुर, दो दिवसीय प्रवास के दौरान केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री एवं सांसद गजेन्द्रसिंह शेखावत ने गुरूवार को जोधपुर में अजीत काॅलोनी स्थित निवास पर जनसुनवाई में आमजन से मुलाकात की। इस दौरान अनेक लोगों ने अपने परिवाद प्रस्तुत किए।

Three hours public hearing at Jodhpur residence

भाजपा जोधपुर संभाग मीडिया प्रमुख अचलसिंह मेड़तिया ने बताया कि केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्रसिंह शेखावत बुधवार को पाली संसदीय क्षेत्र में खेतासर व बुचकला से रात करीब दस बजे जोधपुर पहुंचे और रात्रि विश्राम के बाद गुरूवार को सुबह में जनसुनवाई की।

Three hours public hearing at Jodhpur residence

अजीत काॅलोनी स्थित निवास पर शेखावत ने करीब तीन घंटे से भी अधिक समय तक लोगों की समस्याओं को सुना और यथा संभव समस्या के निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया। इस दौरान शेखावत ने कहा कि जब भी अपने भाई बहनों से मिलने का यह अवसर मिलता है तो उनके बीच रहकर उनकी समस्याओं को जानना विशेष संतुष्टि देता है। सदैव प्रयास रहता है कि अपनी क्षमतानुसार इन समस्याओं का शीघ्रातिशीघ्र निदान किया जाए।

मार्ग में अनेक स्थानों पर स्वागत
आज निवास पर जन सुनवाई के बाद केन्द्रीय मंत्री सड़क मार्ग से फलोदी के लिए रवाना हो गए। उनका मार्ग में अनेक स्थानों पर स्वागत किया गया। उन्होंने फलोदी में छैलसिंह के पेट्रोल पम्प का उद्घाटन किया और अनेक कार्यक्रमों में भाग लिया। फलोदी क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रमों के बाद केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्रसिंह शेखावत आज देर रात तक सड़क मार्ग से बाकानेर पहुंचेंगे और फिर बीकानेर से रेलमार्ग से दिल्ली लौटने का कार्यक्रम है।

शोक सभाओं में शामिल हुए शेखावत
जोधपुर केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष ओमप्रकाश खण्डेलवाल के आकस्मिक निधन पर संवेदना व्यक्त करने उनके पाल रोड स्थित निवास पहुंचे। परिजनों से मिलकर संवेदना जताई। इससे पहले बुधवार देर शाम शेखावत पत्नी नोनद कंवर के साथ बुचकला पहुंचे और पूर्व उप राष्ट्रपति भैरों सिंह शेखावत के साले देवी सिंह के पुत्र पृथ्वी सिंह के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त किया। शेखावत ओसियां विधानसभा क्षेत्र के डाबड़ी गांव भी गए और समाजसेवी उम्मेद सिंह डाबड़ी की माता के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की।

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026