Doordrishti News Logo
  • छात्र की होशियारी से बच गई कई जानें
  • लाखों का नुकसान,अवैध रूप से चल रहे थे गोदाम
  •  एक ही परिसर में रूई, लकड़ी और टेंट गोदाम

जोधपुर, शहर के कमला नेहरू नगर से लगते देवीरोड चांदणा भाखर में रहवासीय बस्ती में अर्धरात्रि दो बजे टेंट, रूई और फर्नीचर के गोदाम में भीषण आग लग गई।

Three-Godowns-caught-fire-at-midnight.jpg

पढ़ाई कर रहे एक छात्र की सजगता काम आई और तुरंत पुलिस व दमकलों को सूचना देकर बुलाया गया। अन्यथा जनहानि से इंकार नहीं किया जा सकता था। सबसे बड़ी बात है लोग अपने घरों में सो रहे थे। एक गैस सिलेण्डर भी फटा है, दमकलकर्मी बच गए। इतना ही नहीं एक मकान अथवा परिसर में यह आगजनी हुई है। जो अवैध रूप से संचालित होना सामने आ रहा है। दर्जन भर गाड़ियों ने मिलकर इस आग पर शनिवार की तड़क़े पांच बजे काबू पा सके। कमला नेहरू नगर तृतीय देवी रोड चांदणा भाखर में स्थित रुई के एक गोदाम में अर्धरात्रि दो बजे भीषण आग लग गई। एक ही परिसर अथवा मकान में टेंट, रूई और फर्नीचर का गोदाम है। बताया जाता है कि पहले टेंट हाऊस में आग लगी। फिर वह धीरे धीरे रूई और फर्नीचर गोदाम तक पहुंच गई। जो विकराल रूप लेने लग गई। इस बीच आधी को अपने घर में पढ़ाई कर रहे इंजीनियरिंग का छात्र आशीष सारस्वत ने धुंआ और आग की लपेटें देखने पर बाहर आया और तुरंत पुलिस और फायर स्टेशन तक इसकी सूचना पहुंचाई। इस रहवासीय कॉलोनी के लोग बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए। उन्होंने पुलिस के समक्ष आवासीय क्षेत्र में रुई गोदाम का विरोध भी जताया। इस बीच दमकलों ने मोर्चा संभाल लिया। एक के बाद एक कर मौके पर पहुंची दर्जन भर दमकलों ने सबसे पहले आग का विस्तार थामा। इसके बाद आग बुझाने में जुटे। करीब तीन घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाने में सफलता मिली। आग से लाखों का नुकसान होने का अनुमाान लगाया गया है।
सिलेण्डर फटा, दमकल कर्मी बचे
नागौरी गेट फायरस्टेशन के प्रभारी दलपत कलाल ने बताया कि यहां पर गैस से भरा सिलेण्डर भी रखा हुआ था। जो आग की चपेट में आने से फट गया। सिलेण्डर फटने के दौरान दमकल कर्मी आग बुझाने में लगे हुए थे। गमीमत रही कि सिलेण्डर का ऊपरी हिस्सा ही थोड़ा फटा, पूरा फट जाता तो जान जोखिम में पड़ जाता।
अवैध रूप से चल रहे गोदाम
बस्ती के लोगों का कहना है कि यह क्षेत्र पूर्णतया रहवासीय है। मगर प्रशासन की मिली भगत से यह अवैध रूप से संचालित हो रहा है। एक ही परिसर में रूई, टेंट व फर्नीचर का कार्य हो रहा है। क्षेत्र के लोगों ने इसे हटाने के लिए भी कहा है। जानकारी पर सुबह महापौर दक्षिण वनिता सेठ भी मौका स्थल पर पहुंची और लोगों से बातचीत कर स्थिति का जायजा लिया।

Related posts:

महावीरपुरम में धूमधाम से मनाया हनुमान जन्मोत्सव

April 3, 2026

मंडोर मंडी में बड़ी कार्रवाई13,244 किलो घी और खाद्य पदार्थ सीज

April 3, 2026

गत वित्तीय वर्ष में जोधपुर मंडल ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं-डीआरएम त्...

April 3, 2026

एटीएम कार्ड में प्रदत्त बीमा में दुर्घटना से मौत पर बैंक द्वारा राशि अदा करना होगा

April 3, 2026

आधा दर्जन जगहों से बाइक चोरी

April 3, 2026

घर में घुसकर नाबालिग को दिखाया चाकू,दुष्कर्म का केस दर्ज

April 3, 2026

ऑन लाइन गेमिंग के शौकीन ट्रेनी अधिवक्ता से 6 लाख का फ्रॉड

April 3, 2026

हैडकांस्टेबल व मोहनगढ़ पंचायत समिति का एलडीसी अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार

April 3, 2026

मादक पदार्थ तस्करी में वांटेड 25 हजार इनामी अपराधी गिरफ्तार

April 3, 2026

You missed