Doordrishti News Logo

गैंगवार के तीन मुल्जिम गिरफ्तार

जोधपुर, जिले की ग्रामीण पुलिस ने देचू के ठाडिया गांव में गत वर्ष एक शादी समारोह में हुई गैंगवार के तीन फरार मुल्जिमों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पकड़े गए आरोपियों से अन्य अभियुक्तों का पता लगाया जा रहा है।

ग्रामीण पुलिस अधीक्षक अनिल कयाल ने बताया कि पुलिस थाना देचू में 14 नवंबर 2021 को ग्राम ठाडिया में आयोजित शादी समारोह में वाहनों के आपसी टक्कर मारकर पीछा करने तथा आरोपियों द्वारा आपस में मारपीट करने के प्रकरण में 3 लोगों को पकड़ा गया है।

यह है मामला

एसपी ग्रामीण कयाल ने बताया कि 14 नवंबर 2021 को देचू के ग्राम ठाडिया में दिनेश खीचड़ पुत्र भीखाराम विश्नोई के यहां आयोजित शादी समारोह में आरोपी राजू मांजू विश्नोई निवासी लोहावट व विशनाराम जागू विश्नोई निवासी जालोड़ा लोहावट द्वारा अपने-अपने समर्थकों के साथ विभिन्न वाहनों में सवार होकर आए और आकर आपस में दोनों ओर से लड़ाई झगड़ा करने व वाहनों से एक दूसरे के वाहनों को टक्कर मारना व पीछा कर एक दूसरे के लोगों को भगाना शुरू किया, जिस पर शादी समारोह में अफरा तफरी मचाकर आमजन में भय उत्पन किया गया। इससे दोनों आरोपी राजू मांजू विश्नोई व विशनाराम जांगू तथा समर्थकों के आपस में चोटें आयी।

एसपी कयाल ने बताया कि प्रकरण अब रडका बेरा पडियाल भोजासर के महीराम पुत्र हीराराम विश्रोई, लोहावट जंभेश्वर नगर निवासी मुकेश पुत्र लिछीराम विश्रोई एवं परसाराम पुत्र मोहनराम विश्रोई को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ पहले भी केसबाजी हो रखी है। ज्यादातर मामले ट्रायल पर हैं।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

आईआईटी में आयकर अधिनियम 2025 पर मेगा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

March 2, 2026

ईरान-इजराइल युद्ध के दौरान जोधपुर के 120 श्रद्धालु दुबई में फंसे

March 2, 2026

पुलिस ने जोड़े की काउंसलिंग कर शादी को टूटने से बचाया,थाने में पहनवाई वरमाला

March 2, 2026

468 अधिकारियों एवं जवानों की 87 टीमों ने दी 115 स्थानों पर रेड

March 2, 2026

पुलिस आयुक्त ने किए 12 एसआई के तबादले,4 को लाइन भेजा

March 2, 2026

कायलाना झील से मशक्कत के बाद 4 लोगों की टीम ने निकाली थार

March 2, 2026

लापरवाही फायर सेफ्टी सिस्टम फेल: होटल के कमरे में लगी भीषण आग

March 2, 2026

22 तोला सोना और आधा किलो चांदी के जेवरात पार

March 2, 2026

नेशनल हाईवे-62 रिंग रोड पर ट्रक चालक से मारपीट कर नकदी और मोबाइल लूट

March 2, 2026