Doordrishti News Logo

लूनी नदी पर नहाने गए तीन दोस्तों की डूबने से मौत,देर शाम बाहर निकाले शव

जोधपुर,लूनी नदी पर नहाने गए तीन दोस्तों की डूबने से मौत,देर शाम बाहर निकाले शव। शहर के निकट लूणी नदी में आज तीन दोस्तों की पानी में डूृबने से मौत हो गई। सूचना पर मिलने एसडीआरएफ और गोताखोरों की टीमें वहां पहुंची। देर शाम को तीनों के शव पानी से बाहर निकाले गए।

शवों को पोस्टमार्टम कार्रवाई के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। पुलिस ने इस बारे में पड़ताल आरंभ की है।

यह भी पढ़ें – संसदीय कार्य,विधि मंत्री ने की जनसुनवाई

एसीपी बोरानाडा नरेंद्र सिंह देवड़ा ने बताया कि पुराना शिकारपुरा के रहने वाले तीन दोस्त 27 साल का अनिल पुत्र जुगलकिशोर,25 साल का राजू राम पुत्र सुमेरराम एवं 22 साल का करण दास पुत्र सोहनदास आज दिन में अपनी बाइक लेकर लूणी नदी पर नहाने पहुंचे। तीनों के कपड़े नदी के किनारे पड़े थे। दोपहर में किसी ने सूचना दी कि नदी में कोई डूबा है। इस पर लूणाी थानाधिकारी हुकम सिंह,एसीपी नरेंद्र सिंह देवड़ा आदि वहां पहुंचे। नदी किनारे कपड़े देखने के साथ बाद में गोताखोरों की टीम को बुलाया गया। मौके पर एसडीआरएफ को भी बुलाया गया। देर शाम इन तीनों के शव पानी से बाहर निकाले गए। तीनों की पहले ही मौत हो चुकी थी। वे गहरे पानी में चले गए थे।

एसीपी बोरानाडा नरेंद्र सिंह देवड़ा के अनुसार तीनों दिन मेें अपने घर से निकले थे। दोपहर में यहां लूणी नदी में नहाने के इरादे से आए थे। तीनों की डूबने से मौत हो गई। शवों को कार्रवाई के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। शनिवार को अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

Related posts:

होली पर युवकों ने मचाया उत्पात, गाड़ियां तोड़ी

March 4, 2026

परीक्षा देकर दोस्तों के साथ होली खेलने गया छात्र पदमसागर में डूबा

March 4, 2026

होली में इमरजेंसी पर राठौड़ ने किया अपना 130 वां रक्तदान

March 4, 2026

उम्मेद के ट्रैक मेंटेनर सुरेश कुमार बने ‘एंप्लॉई ऑफ द मंथ’

March 4, 2026

मुख्यमंत्री ने आमजन के साथ मनायी होली,प्रदेशवासियों को दी बधाई व शुभकामनाएं

March 4, 2026

होली के बाद यात्रियों की वापसी के लिए जैसलमेर-चैन्नई स्पेशल ट्रेन 8 को

March 4, 2026

जोधपुर-गोरखपुर साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन के गुरुवार से 4 फेरे

March 4, 2026

जैसलमेर-भगत की कोठी स्पेशल ट्रेन शुक्रवार को,8 को लौटेगी

March 4, 2026

सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर शुक्रवार को जोधपुर आएंगे

March 4, 2026