Doordrishti News Logo

जोधपुर, कमिश्नरेट के मंडोर, शास्त्रीनगर हलके में घर में कूलर से आए करंट लगने से एक किशोर व युवक की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं शेरगढ़ हलके में एक महिला की घर में बारिश के पानी में फेले से करंट से मृत्यु हो गई। पुलिस ने तीनों शवों को कार्रवाई के बाद उनके परिजन को सौंप दिया। घटनाओं में मर्ग की कार्रवाई की गई।

मंडोर पुलिस ने बताया कि मूलत: बावड़ी हाल विजय नगर नारायण कॉलोनी केंट स्टेशन के निकट रहने वाले 16 साल के गौरव पुत्र महेंद्र जाट को अपने घर में कूलर से करंट लग गया। इस पर उसे अचेतावस्था में मथुरादास माथुर अस्पताल लाया गया। मगर उसकी कुछ समय बाद मौत हो गई। मंडोर पुलिस ने उसके परिजन की तरफ से मर्ग दर्ज किया। इसी प्रकार शास्त्री नगर पुलिस ने बताया कि मूूलत: बीकानेर के पूंगल स्थित आधुड़ी हाल मिल्क मैन कॉलोनी गली नंबर 2 में रहने वाला हैण्डीक्राफ्ट श्रमिक 32 साल के चुतराराम पुत्र छगनाराम मेघवाल को रात में अपने घर में कूलर से करंट लगने पर रिश्तेदार मथुरादास माथुर अस्पताल लेकर पहुंचे।

मगर तब तक उसकी मौत हो गई। शेरगढ़ पुलिस ने बताया कि पन्नासर किशोर नगर निवासी खुमाणाराम पुत्र मोहनराम मेघवाल की तरफ से मर्ग की रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि बुधवार की शाम के समय क्षेत्र में बारिश हुई थी। तब पानी से घर में एक स्थान पर करंट फेला गया। इससे उसकी माता धाई देवी (40) चपेट में आ गई। घायलावस्था में उन्हें शेरगढ़ चिकित्सालय ले जाया गया। मगर वह चल बसी। पुलिस ने तीनों शवों को कार्रवाई के बाद परिजन को सौंप दिए।

यह भी पढ़ें – राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता सुनिश्चित करने को बैठक आयोजित

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लीकेशन अभी डाउनलोड करें –https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews