Doordrishti News Logo
  • मां,बेटी व दामाद ने मौके पर ही दम तोड़ा
  • राज्यसभा सांसद राजेन्द्र गहलोत ने की घायलों की मदद 

जोधपुर, जोधपुर से सालासर बालाजी के दर्शन करने जा रहे एक परिवार के तीन सदस्यों की रविवार को सुजानगढ़-सालासर रोड पर बोबासार पुलिया के पास भीषण हादसे में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार जोधपुर के भाजपा नेता व पूर्व न्यासी रामेश्वर जसमतिया की पत्नी आनंद कंवर, बेटी शिल्पा व दामाद कुलदीप की मौके पर ही मौत हो गई। दो महिलाएं घायल हो गई।

Three devotees of Jodhpur died in a horrific accident in Sujangarh

जिन्हें ईलाज के लिए जोधपुर रेफेर किया गया। घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद तीनों शव राजकीय बागड़िया अस्पताल की मोर्चरी में रखवाए। राज्यसभा सांसद राजेन्द्र गहलोत ने बताया कि वे सुजानगढ़ विधानसभा उप चुनाव में भाजपा के पक्ष में प्रचार करने हेतु सुजानगढ़ आए हुए थे।

हादसे की सूचना मिलते ही वे सभा छोड़कर तुरंत घटना स्थल पर पहुंचे। घायलों की मदद कर उन्हें उपचार हेतु अन्य  गाड़ी से तुरंत जोधपुर रवाना किया। बाद में हादसे में मारे गए लोगो का पोस्टमार्टम करवाया। गहलोत ने कहा कि यह बहुत ही दुखद घटना है। हादसे का शिकार परिवार से उनके बहुत करीबी रिश्ता था। जब वे नगर विकास न्यास के अध्यक्ष थे तब रामेश्वर न्यासी थे। उनके अच्छे मित्र थे।

दिवंगत आत्माओं को शांति व घायल शीघ्र स्वस्थ होने के लिए ईश्वर से कामना की। इस दुखद हादसे की जानकारी मिलने पर भाजपा जिलाध्यक्ष देवेंद्र जोशी, भाजपा नेता राजेन्द्र बोराणा, संभाग मीडिया प्रभारी जगदीश धानदिया व मदन बोराणा ने गहरा शोक व्यक्त किया।

Related posts:

चार श्राविकाओं ने व्हीलचेयर चलाते हुए दी 20 किलोमीटर तक सेवा

February 12, 2026

अंतर्राष्ट्रीय महिला एवं बालिका विज्ञान दिवस पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन

February 12, 2026

पटवारी चार हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार

February 12, 2026

विकसित भारत के संकल्प में प्रदेश की सशक्त साझेदारी को आगे बढ़ाने वाला बजट-शेखावत

February 12, 2026

ब्रह्मपुरी बस्ती क्षेत्र में विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन

February 12, 2026

बाछड़ा सरगना सहित पांच शातिर नकबजन गिरफ्तार

February 12, 2026

शिव विवाह का पहला निमंत्रण प्रथम पूज्य को दिया

February 12, 2026

वर्क इज वर्कशिप को न्यायाधीश ने व्याख्यान में समझाया

February 12, 2026

37 गिरफ्तार हिस्ट्रीशीटर और हार्डकोर की चैकिंग में दो गिरफ्तार

February 12, 2026