Doordrishti News Logo

तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय आर्य महासम्मेलन संपन्न

– आर्य गौरव सम्मेलन में स्वतंत्रता आंदोलन में आर्य समाज की भूमिका विषय पर विद्वानों ने रखे विचार
-भारत माता,महर्षि दयानंद,आर्य समाज के लगे जयकारे

जोधपुर,महर्षि दयानंद सरस्वती की 200वीं जयंती व जोधपुर आगमन के 140 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित हुए तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय आर्य सम्मेलन का समापन रविवार को हो गया। इसमें विद्वानों ने आर्य गौरव सम्मेलन में स्वतंत्रता आंदोलन में आर्य समाज की भूमिका विषय पर व्याख्यान दिए। सार्वदेशिक आर्य प्रतिनिधि सभा नई दिल्ली के प्रधान स्वामी आर्यवेश,ग्वालियर के अशोक आचार्य,मोरिसस से डॉ.ओयूदेव ने उदबोधन दिया। वैदिक विद्वान डॉ. ज्वलंत कुमार शास्त्री,डॉ.कमल नारायण,शहर विधायक मनीषा पंवार, ओमकार वर्मा,डॉ.नरेंद्र विद्यालंकार, डॉ.अमरजीत, मुजफ्फरनगर के स्वामी यज्ञमुनि,गुरूग्राम के स्वामी विजयवेश,आर्य प्रतिनिधि सभा राजस्थान के उपप्रधान नारायण सिंह, सहदेव बेधडक़,भवंरलाल आर्य सहित अन्य ने अपने विचार रखे।

पढ़े पूरी कथा-बाड़मेर से जोधपुर पहुंचे युवक के साथ बस चालक और स्टाफ ने की मारपीट

दयानंद व आर्य समाज के जयकारों के साथ हुआ समापन:-
सार्वदेशिक आर्य प्रतिनिधि सभा नई दिल्ली के प्रधान स्वामी आर्यवेश,शहर विधायक मनीषा पंवार की मौजूदगी में पिछले 6 महीने से लगातार कार्य करने वाले आर्य प्रतिनिधि सभा राजस्थान,आर्य वीर दल व आर्य वीर दल जोधपुर के कर्मठ पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को दुपट्टा व मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। बिरजानंद एडवोकेट,कमलेश शर्मा,महामंत्री जितेंद्र सिंह,समाजसेवी दीपक सिंह पंवार,आर्य वीर दल जोधपुर के अध्यक्ष हरीसिंह आर्य,संचालक, मदन गोपाल,विक्रम सिंह,हेमंत शर्मा,विनोद आचार्य दलपत सिंह आर्य जालोर, हरदेव आर्य, शिवप्रकाश सोनी,पीएस शेखावत,गजेसिंह भाटी,डॉ.लक्ष्मण सिंह,वीरांगना दल की अध्यक्ष लीला भाटी,संचालिका हिमांशी आर्या सहित अन्य कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। इस मौके पर आर्य समाज अमर रहे,भारत माता की जय,महर्षि दयानंद की जयघोष के साथ माहोल को गुंजायमान किया गया। अंत में शहर विधायक मनीषा पंवार ने देश-विदेश से आए सन्यासियों का आभार जताया।

एप यहां से इंस्टॉल कीजिए- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

अमेरिका से लौटी सेनू सपेरा का जोधपुर में सम्मान

February 10, 2026

जनगणना के प्रथम चरण का जिला स्तरीय प्रशिक्षण प्रारंभ

February 9, 2026

जोधपुर-गांधीधाम सुपरफास्ट तीन दिन आंशिक रद्द

February 9, 2026

ट्रेन में छूटा गहनों व नकदी से भरा पर्स टीटीई ने लौटाकर दिखाई ईमानदारी

February 9, 2026

ट्रेन में मेडिकल इमरजेंसी,रेलवे की तत्परता से बच्चे को समय पर उपचार से राहत

February 9, 2026

एएनटीएफ: जोधपुर के दो तस्कर भीलवाड़ा में पकड़े, 41 किलो बिना चीरे वाला अवैध डोडा पोस्त बरामद

February 9, 2026

मादक पदार्थ तस्कर की 3 करोड़ की संपत्ति कुर्क

February 9, 2026

विकसित भारत की संकल्पना का शैक्षिक गन्तव्य है शिक्षा अधिष्ठान बिल-प्रो.पीके शर्मा

February 9, 2026

कृषि विज्ञान मेला 14 से

February 9, 2026