तीन दिवसीय निःशुल्क फिजियोथैरेपी-एक्यूप्रेशर शिविर 21 से
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),तीन दिवसीय निःशुल्क फिजियोथैरेपी-एक्यूप्रेशर शिविर 21से। स्व.राजकुमार सिंह भण्डारी मेमोरियल ट्रस्ट एवं दिव्य लोक सेवा संस्थान,जोधपुर के तत्वावधान में संस्थान के संस्थापक एवं वरिष्ठ पत्रकार स्व.राजकुमार सिंह भण्डारी की स्मृति में तीन दिवसीय निःशुल्क फिजियोथैरेपी एवं एक्यूप्रेशर शिविर का आयोजन किया जाएगा।
संस्थान के अध्यक्ष पूर्व महापौर घनश्याम ओझा ने बताया कि यह शिविर 21से 23 फरवरी तक प्रातः 10:30 बजे से सायं 6:00 बजे तक आयोजित होगा। शिविर का आयोजन 18ई,चौपासनी हाऊसिंग बोर्ड,चांदविलास नमकीन के सामने, राज क्लिनिक वाली गली,जोधपुर स्थित संस्थान परिसर में किया जाएगा। शिविर हेतु रजिस्ट्रेशन 17 से 20 फरवरी तक प्रातः 10:30 बजे से सायं 6:00 बजे तक “पहले आओ,पहले पाओ”के आधार पर किया जाएगा। उन्होने नागरिकों से असुविधा से बचने के लिए अग्रिम पंजीकरण करवाने की अपील की है।
ओझा ने बताया कि संस्थान द्वारा वैकल्पिक चिकित्सा के क्षेत्र में बॉडी एवं नाभि बैलेंस के साथ फिजियोथैरेपी और एक्यूप्रेशर की सुविधाएं दक्ष थैरेपिस्ट की देखरेख में उपलब्ध कराई जाएंगी।शिविर में जोड़ों का दर्द,घुटनों का दर्द, फ्रैक्चर के बाद की थैरेपी,कंधे का दर्द,लकवा,साइटिका,स्लिप डिस्क, फेशियल पाल्सी,टेनिस एल्बो, लिगामेंट इंजरी,सर्वाइकल,फ्रोजन शोल्डर आदि रोगों का उपचार किया जाएगा।
राज्यपाल का 20 फरवरी को जोधपुर आएंगे
एक्यूप्रेशर के अंतर्गत अनिद्रा, तनाव,मोटापा,पेचुटी टलना एवं पेट संबंधी रोगों के लिए विशेष सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी। उपचार आधुनिक इलेक्ट्रॉनिक एवं अन्य मशीनों के माध्यम से किया जाएगा। उन्होने मरीजों से अनुरोध किया है कि वे अपनी पुरानी चिकित्सा रिपोर्ट एवं एक्स-रे साथ लेकर आएं।
ओझा ने बताया कि संस्थान की नियमित सेवाएं प्रातः 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक एवं सायं 4 बजे से 7 बजे तक (रविवार अवकाश) संचालित होती हैं। इसके अतिरिक्त केंद्र पर शिक्षा निकेतन (कक्षा आठवीं तक हिन्दी माध्यम एवं नर्सरी से प्रेप अंग्रेजी माध्यम),ब्यूटी पार्लर कोर्स, जिम एवं फिटनेस सेंटर तथा सिलाई एवं कम्प्यूटर प्रशिक्षण जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध हैं।
