Doordrishti News Logo
  • 10,11 व 12 अप्रैल को लगेगा शिविर
  • वार्ड नम्बर10,12,14 व 15 में लगेगा शिविर
  • एसेंट स्कूल में 12 अप्रैल को 9 से 12 तक होगा टीकाकरण

जोधपुर, चिकित्सा विभाग और भारत विकास परिषद् जोधपुर मुख्य शाखा के संयुक्त तत्वावधान में तीन दिवसीय नि:शुल्क कोरोना टीकाकरण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। अध्यक्ष डॉ प्रभात माथुर और सचिव सुरेश चन्द्र भूतड़ा ने बताया कि दिनांक 10, 11 और 12 अप्रैल को वार्ड संख्या 10, 12, 14 और 15 में इस शिविर का आयोजन किया जायेगा।

10 अप्रैल को बॉम्बे योजना चौपासनी हाऊसिंग बोर्ड क्वाटर सामुदायिक भवन में सुबह 9 बजे से 12 बजे तक तथा 12:40 से 2:40 बजे राजकीय माध्यमिक विद्यालय चौपासनी गांव में रखा गया है। रविवार 11 अप्रैल को राजकीय प्राथमिक विध्यालय पूर्वी पाल लिंक योजना बैज्जनगर में सुबह 9 से 12 बजे तक, 12:30 से 3 बजे गुलिस्ता कॉलोनी सामुदायिक भवन, 3:15 से 5 बजे मॉडर्न स्कूल रामदेव नगर और 3:30 से 5:30 बजे विश्वकर्मा छात्रावास अरिहंत नगर पाल रोड जोधपुर में शिविर रखा गया है।

इसी प्रकार तीसरे दिन 12 अप्रैल को एसेंट स्कूल ,चौपासनी हाऊसिंग बोर्ड 20 सैक्टर में 9 बजे से 11 बजे तक, इंडो पब्लिक स्कूल सैक्टर 25 में 11:30 से 1:30 बजे तक व रुद्राक्ष पार्क, 23 सैक्टर में 2 से 5 बजे तक टीकाकरण किया जायेगा। वित्त सचिव पुखराज फोफलिया ने बताया की इच्छुक व्यक्ति अपने साथ आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, पेन कार्ड अथवा पासपोर्ट की प्रतिलिपि तथा अपना मोबाइल नम्बर साथ लाएं और मास्क पहनकर आएं। ऑनलाइन पंजीकरण की सुविधा उप्लब्ध होगी।

Related posts:

ब्रह्मपुरी बस्ती क्षेत्र में विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन

February 12, 2026

बाछड़ा सरगना सहित पांच शातिर नकबजन गिरफ्तार

February 12, 2026

शिव विवाह का पहला निमंत्रण प्रथम पूज्य को दिया

February 12, 2026

लर्गिंग लिगल स्कील फ्रॉम द बेस्ट में वर्क इज वर्कशिप को न्यायाधीश ने व्याख्यान में समझाया

February 12, 2026

37 गिरफ्तार हिस्ट्रीशीटर और हार्डकोर की चैकिंग में दो गिरफ्तार

February 12, 2026

प्लॉट पर कब्जा और सामान चुराने वाला जालसाज गिरफ्तार

February 12, 2026

कायलाना में कूदकर युवक ने दी जान

February 12, 2026

मादक पदार्थ प्रकरण में दो साल से फरार चल रहे अभियुक्त को बाड़मेर जेल से पकड़ा

February 12, 2026

नामी कंपनी के नाम से नकली टॉयलेट क्लीनर बनाते पकड़ा

February 12, 2026