Doordrishti News Logo

एमडी ड्रग एवं स्मैक के साथ तीन गिरफ्तार

जोधपुर, शहर की चौपासनी हाउसिंग बोर्ड एवं देवनगर पुलिस ने अलग अलग कार्रवाई करते हुए तीन युवकों के पास से मैफड्रोन पाउडर एवं स्मैक  बरामद की है। तीनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में केस बनाया गया है।

एसीपी प्रतापनगर प्रेम धणदे ने बताया कि पुलिस आयुक्त रविदत्त गौड़ के दिशानिर्देशानुसार पुलिस उपायुक्त पश्चिम गौरव यादव के सुपरविजन में गठित टीम ने प्रतापनगर वृत में दो कार्रवाई करते हुए मादक पदार्थ बरामद किए। चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थानाधिकारी जुल्फिकार अली के नेतृत्व में गठित टीम में हैडकांस्टेबल शंकरलाल, कांस्टेबल नरपतसिंह, अशोक एवं वाहन चालक गणेश ने अशोक उद्यान के पास में एक बाइक पर बैठे दो युवकों की तलाशी ली। उनके पास से 26 ग्राम एमडी पाउडर मिला। इस पर झंवर के खुडाला हाल राजीव गांधी कॉलोनी देवनगर निवासी जितेंद्र उर्फ जीतू पुत्र भंवरलाल विश्रोई एवं सेक्टर 11 सीएचबी निवासी मनीष विश्रोई पुत्र ओमप्रकाश को गिरफ्तार किया गया। दोनों को मुखबिरी सूचना पर पकड़ा गया।

इनसे अग्रिम पूछताछ की जा रही है। इधर देवनगर थानाधिकारी जयकिशन सोनी ने बताया कि राजीव गांधी कॉलोनी पाल लिंक रोड निवासी रमेश पुत्र घेवरराम विश्रोई से 3 ग्राम स्मैक बरामद की गई।उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में केस बनाया गया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

सड़क हादसे में घायल युवक की मौत

August 15, 2026

मां का आरोप युवती कर रही थी बेटे को ब्लैकमेल

August 15, 2026

हैण्डक्राफ्ट कारोबारी सहित दो से 3.58 लाख का फ्रॉड

August 15, 2026

एमबीएम इंजीनियरिंग कॉलेज में मनाया 76वां स्थापना दिवस

August 15, 2026

यात्री वाहनों में कैमरा स्पीड गवर्नर एवं वीएलटीडी लगाना अनिवार्य

August 15, 2026

रक्षाबंधन पर उत्तर पश्चिम रेलवे की व्यापक तैयारी, ट्रेनों में लगाए अतिरिक्त डिब्बे

August 15, 2026

स्वाधीनता दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले 77 व्यक्तियों का सम्मान

August 15, 2026

जोधपुर-दिल्ली कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस 7 अक्टूबर को रद्द

August 15, 2026

जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में संसदीय कार्य मंत्री करेंगे ध्वजारोहण

August 15, 2026