Doordrishti News Logo

अवैध हथियारों के साथ तीन गिरफ्तार,
दो लोडेट पिस्टल,एक देशी कट्टा,तीन कारतूस बरामद

जोधपुर,शहर की रातानाडा पुलिस ने अवैध हथियारों के साथ तीन युवकों को गिरफ्तार कर उनके पास से दो लोडेड पिस्टल,एक देशी कट्टा एवं तीन कार्टेज जब्त किया है। सभी के खिलाफ आर्म्स एक्ट में केस दर्ज किया गया है। थानाधिकारी सत्य प्रकाश गोदारा ने बताया कि सबइंस्पेक्टर भंवरसिंह को सूचना मिली कि एमबीएम विश्वविद्यालय के पास तीन युवक अवैध हथियार पिस्टल,देशी कट्टा लेकर खड़े हैं। युवक हथियार बेचने की फिराक में आए हैं।

यह भी पढ़ें- अधिवक्ता की धारदार हथियार एवं पत्थर से कुचल कर हत्या

पुलिस की अलग अलग टीमों का गठन किया गया। थानाधिकारी सत्यप्रकाश ने बताया कि मौके से पुलिस ने तीन युवकों राजीव गांधी कॉलोनी भाटी चौराहा रातानाडा निवासी टीकमचन्द उर्फ टिन्कू पुत्र मोतीराम जोशी,साडेरिया चिताड़ निवासी साबिर काठात पुत्र रोशन एवं नेहरू कॉलोनी एयरपोर्ट थाना निवासी अजयसिंह पुत्र गजराजसिंह को पकड़ तलाशी ली तब उनके पास से उक्त हथियार मिले। पुलिस की इस टीम मेें एसआई भंवरसिंह, गोविंद राम,एएस आई जगदीश प्रसाद,सदाराम, हैड कांस्टेबल भवानी सिंह,विक्रमसिंह, कांस्टेबल पूनाराम,लादाराम एवं धनेश कुमा शामिल थे।

http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: