होटल संचालक ने दिखाई दबंगई,ढाबे में तोड़फोड़

-होटल में चाय की गिलास गिरने पर विवाद
-वीडियो वायरल हुआ
-सात लोगों को पकड़ा शांति भंग में

जोधपुर,शहर के रेलवे स्टेशन के सामने शनिवार सुबह चाय के ढाबे पर कुछ लोगों ने जमकर उत्पात मचाते हुए बेजा तोड़फोड़ की। ढाबा संचालक से मारपीट के साथ ढाबा बिखेर दिया। घटना का वीडियो सामने आने पर हरकत में आई पुलिस ने सात लोगों को शांति भंग में उठाया। बताया गया कि ढाबा संचालक द्वारा होटल में चाय गिराने की बात पर विवाद हुआ था। जिस पर होटल चलाने वाले शख्स ने अपने गुर्गें बुलाकर तोडफ़ोड़ की।

यह भी पढ़िए/ अधिवक्ता की धारदार हथियार एवं पत्थर से कुचल कर हत्या

उदयमंदिर पुलिस ने बताया कि रेलवे स्टेशन के सामने चाय का ढाबा चलाने वाले महेंद्र प्रजापत के सामने ही एक होटल को महिपाल सिंह नाम का शख्स चलाता है। शनिवार की सुबह होटल में चाय गिराने की बात को लेकर विवाद हो गया। चाय की गिलास को फोड़ दिया गया। इस पर ढाबा चलाने वाले महेंद्र प्रजापत ने गिलास के पैसे मांग लिए। बाद में महिपाल सिंह आदि लोग हाथों में लाठियां लेकर ढाबे पर आए और बेजा तोडफ़ोड़ कर उत्पात मचाया। पुलिस ने बताया कि सूचना के बाद सात लोगों को शांति भंग के आरोप में पकड़ लिया गया। चाय ढाबा संचालक महेंद्र प्रजापत एवं महिपाल सहित अन्य को पकड़ा गया है।

http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews