Doordrishti News Logo

114 ग्राम एमडी के साथ तीन गिरफ्तार

जोधपुर,114 ग्राम एमडी के साथ तीन गिरफ्तार।जोधपुर ग्रामीण की जिला विशेष व साइबर टीम ने अभियान भौकाल के तहत भोपाल गढ़ थाना क्षेत्र में एक बाइक पर जा रहे तीन युवकों को पकडक़र उनके कब्जे से 114 ग्राम एमडी बरामद की। यह एमडी गांव में सप्लाई होनी थी। पकड़े गए आरोपी आदतन अपराधी है।

यह भी पढ़ें – 23 वर्षीय महिला के पेट से निकाला 3 किलो बालों का गुच्छा

ग्रामीण पुलिस अधीक्षक राममूर्ति जोशी ने बताया कि ऑपरेशन भौकाल के तहत जिला विशेष टीम के प्रभारी अमानाराम और भोपालगढ़ थानाधिकारी गंगाराम ने सूचना पर मय जाब्ता सरहद गोदावास स्टेट हाईवे पर नाकाबंदी कर एक संदिग्ध मोटर साइकिल पर सवार तीन युवकों को रुकवाकर तलाशी ली तो उनके पास से 114.80 ग्राम अवैध मादक पदार्थ एमडीएम (एमडी) बरामद हुआ।

इस पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर तीनों आरोपी अरटिया खुर्द भोपालगढ़ निवासी श्रवण पुत्र लालाराम विश्नोई,मही राम पुत्र हरीराम और इन्द्र पुत्र सागरराम डारा को गिरफ्तार किया।जांच में पता चला कि श्रवण के खिलाफ बिलाड़ा और महीराम के खिलाफ भोपालगढ़ थाने में मामले दर्ज है।