Doordrishti News Logo

विकास अधिकारी से मारपीट के आरोप में दो सगे भाई सहित तीन गिरफ्तार

जोधपुर, निकटवर्ती नारवा गांव में ग्राम पंचायत की पाक्षिक बैठक से पहले विकास अधिकारी से हुई मारपीट के प्रकरण में पुलिस ने दो सगे भाईयों सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

सूरसागर थानाधिकारी गौतम डोटासरा ने बताया कि नारवा ग्राम पंचायत के विकास अधिकारी वीर सिंह पुत्र समुंद्रसिंह राठौड़ की तरफ से यह मामला दर्ज करवाया गया था। इसमें बताया कि गुरूवार की सुबह ग्राम पंचायत नारवा की एक पाक्षिक बैठक होनी थी। नारवा सरपंच सरला छाबा के अलावा कई लोग मौजूद थे। सरपंच के ससुर के राराम जाखड़ भी वहां थे जो सरपंच कार्य को भी संभालते हैं। सुबह बैठक शुरू होने से कुछ पहले ही पांच सात युवक वहां आए सरपंच के ससुर केराराम से मारपीट करने लगे। इस पर ग्राम विकास अधिकारी वीर सिंह ने बचाव कर छुड़ाने का प्रयास किया तो बदमाशों ने उनके साथ भी मारपीट की और राजकार्य में बाधा डालने लगे।

थानाधिकारी डोटासरा ने बताया कि घटना में राजकार्य में बाधा डालने एवं मारपीट का केस दर्ज किया गया था। इसमें अब जाखड़ों की ढाणी के रहने वाले अजीत सिंह पुत्र अर्जुन सिंह उसके भाई अमान सिंह एवं राजेंद्र सिंह पुत्र भवानी सिंह को गिरफ्तार किया गया है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

कृषि व किसान कल्याण राज्यमंत्री भागीरथ चौधरी गुरुवार को जोधपुर आयेंगे

February 19, 2026

66 ई-मित्र कियोस्कों का आकस्मिक निरीक्षण

February 19, 2026

एमडीएमएच को कपाल एवं रीढ़ शल्य चिकित्सा क्रैनियोटोम एवं ड्रिल सेट भेंट

February 19, 2026

राजस्थान के पत्रकारों का प्रतिनिधिमंडल 18 से 23 फरवरी तक चंडीगढ़ एवं पंजाब के दौरे पर

February 19, 2026

नई सड़क से कार चुराने वाला शातिर गिरफ्तार,कार बरामद

February 19, 2026

शराब के लिए पैसे नहीं देने पर हुई थी हत्या

February 19, 2026

कूडो मिक्स्ड कॉम्बैट बेल्ट ग्रेडिंग परीक्षा का आयोजन

February 19, 2026

नाबालिग से कई बार दुष्कर्म,युवक ने दूसरी जगह की शादी

February 19, 2026

पूर्व पार्षद को रोहित गोदारा बनकर इंटरनेशनल कॉलिंग कर धमकाया

February 19, 2026