Doordrishti News Logo

दुकानदार पर चाकू से हमले के तीन आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश

  • चाकू मारने वाला फरार
  • टैक्सी चालक को भी पकड़ा

जोधपुर, शहर के भीतरी क्षेत्र खांडाफलसा स्थित नवचौकिया के पास में तीन दिन पहले नमकीन की दुकान चलाने वाले व्यक्ति पर हुए चाकूबाजी के मामले में पुलिस ने तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। चाकू मारने वाला हाथ नहीं लगा है। प्रकरण में जिस टैक्सी चालक से विवाद हुआ उसे भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दो अभियुक्तों की तलाश की जा रही है। खांडाफलसा थानाधिकारी सुनील चारण ने बताया कि तीन दिन पहले खांडाफलसा हलके में नमकीन की दुकान चलाने वाले रामलाल की बाइक को एक टैक्सी चालक ने खरोच लगा दी थी। जिस पर नमकीन की दुकान चलाने वाला रामलाल टैक्सी चालक को ढूंढकर लाया था। जिस पर दुकान के बाहर विवाद हो गया। इस पर टैक्सी चालक ने अपने कुछ साथियों को फोन कर बुलाया था। तब साथ वालों ने चाकू से हमला कर दिया। बाद में आरोपी भाग गए।

थानाधिकारी ने बताया कि घटना में तीन लोग चाकूबाजी से रामलाल, सोनू प्रजापत एवं जालमसिंह आदि घायल हो गए थे। इस घटनाक्रम के सीसीटीवी फुटेज से बदमाशों की पहचान कर टैक्सी चालक बाइजी का तालाब निवासी इस्लामुदीन,मोहम्मद यासीन एवं साजिद अंसारी को अब गिरफ्तार किया गया है। इस्लामुदीन टैक्सी चालक है। चाकू से हमला करने वाला शख्स वसीम के साथ एक अन्य बदमाश आसिफ की तलाश जारी है। हैडकांस्टेबल भंवरलाल ने बताया कि प्रकरण में दो आरोपियों को और नामजद किया गया है। इनकी धरपकड़ के प्रयास किए जा रहे हैं ।

दूरदृष्टिन्यूज़ को एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: