Doordrishti News Logo

सगाई होने पर होटल पर आकर परिवार को धमकाया

  • सातवीं में पढती थी, तब से पीछा कर रहा
  • परिवाद पर पुलिस में केस दर्ज

जोधपुर,शहर के रातानाडा इलाके में रहने वाली एक युवती ने युवक के खिलाफ होटल पर आकर परिवार को धमकाने का आरोप लगाते हुए पुलिस में रिपोर्ट दी है। युवती ने लज्जा भंग का आरोप भी लगाया है। उसका कहना है कि वह जब सातवीं कक्षा में पढती थी तब से आरोपी युवक उसे दोस्ती के लिए तंग और परेशान करता आ रहा है। अब उसकी सगाई भी हो चुकी है। रातानाडा पुलिस ने पुलिस उपायुक्त कार्यालय से मिले परिवाद पर केस दर्ज किया है।

रातानाडा पुलिस ने बताया कि एक युवती की तरफ से यह मामला दर्ज करवाया गया। उसका आरोप है कि उसकी जाति के एक युवक ने 18 अगस्त को उसके सगाई समारोह कार्यक्रम में आकर परिवार को जान की धमकी दी। उसके साथ अन्य युवक भी थे। पीड़िता ने इस बारे में 19 अगस्त को रातानाडा में मामला भी दर्ज करवाया था। पीड़िता का आरोप है कि वह जब सातवीं कक्षा में पढती थी तो आरोपी युवक उससे दोस्ती करने के लिए तंग और परेशान करने लगा। अब इसी साल 18 अगस्त को उसकी सगाई समारोह का कार्यक्रम एक  होटल पर रखा गया था। तब वह युवक आया और परिवारजन से मारपीट करने के साथ धमकाने लगा। पीड़िता ने अब फिर घटना को लेकर एक परिवाद पुलिस उपायुक्त कार्यालय पर दिया। जिस पर रातानाडा पुलिस ने सामूहिक रूप से लज्जा भंग का केस दर्ज किया है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

सोमवार को राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में होगी नगर निगम चुनाव की मतगणना

September 13, 2026

अवैध वेंडिंग पर रेलवे का शिकंजा 130 वेंडर्स पकड़े

September 13, 2026

सरकारी अस्पताल में ब्रेन एन्यूरिज्म का WEB डिवाइस से सफल उपचार

September 13, 2026

पीपा क्षत्रिय समाज का छात्र एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आज

September 13, 2026

जातरू सेवा कर लौट रहे पांच दोस्तों को कार ने मारी टक्कर,दो की मौत

September 13, 2026

अभ्यर्थियों को 29 सितंबर तक प्रस्तुत करना होगा निर्वाचन व्यय लेखा

September 13, 2026

आयुर्वेद चिकित्सालय में चोरी का प्रयास

September 13, 2026

रात्रि में पैदल जाने वाले जातरुओं को पहनाए रिफ्लेक्टिव एप्रिन

September 13, 2026

हिन्दू सेवा मण्डल जोधपुर ने बाबा रामदेव मेला सेवा शिविर का किया ध्वज पूजन

September 13, 2026