Doordrishti News Logo

सूबेदार के सूने मकान से हजारों के जेवरात और घरेलु सामान चोरी

जोधपुर, शहर के महामंदिर बीजेएस कॉलोनी क्षेत्र में अज्ञात चोरों ने सूने पड़े मकान में सेंध लगाकर हजारों के जेवरात और घरेलु सामान आदि चुराकर ले गए। महामंदिर पुलिस ने सूबेदार की रिपोर्ट पर मामला दर्ज किया है। महामंदिर पुलिस ने बताया कि जेडएसए बीजेएस कॉलोनी मकान नंबर 337 निवासी सूबेदार देवीसिंह पुत्र अनोप सिंह की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि उनका परिवार 13 नवंबर को ससुराल में शादी समारोह में गया हुआ था। इस बीच घर सूना था। 23 नवंबर को लौटे तो घर के फाटक के बाहर ताला लगा हुआ मिला। मगर मुख्य द्वार के सभी ताले टूटे हुए थे।

अज्ञात चोर रसोई घर के रास्ते से घुसे और अंदर कमरों की अलमारी व बक्सों के ताले तोड़ऩे के बाद वहां से सोने की दो अंगुठियां, गले के दो सेट, चांदी की पायल जोड़ी दो, चांदी के 15 सिक्के, दो गैस सिलेण्डर खाली व भरा हुआ, पानी की मोटर, लोहे की चारपाई, सौ लेडिज सूट, 25 जेंटस सूट, दस कंबलें और शराब के अंग्रेजी ब्रांड की बोतलें आदि चोरी हो गए। पुलिस ने बताया कि सूबेदार देवीसिंह की रिपोर्ट पर चोरी का प्रकरण दर्ज किया गया है। आस पास लगे सीसीटीवी फुटेज से चोरों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। घटना के संबंध में बुधवार को रिपोर्ट दी गई। पुलिस ने मौका मुआयना किया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

नशीली दवाइयों की अवैध बिक्री के खिलाफ सघन अभियान

July 16, 2026

महिला सुरक्षा संकल्प कार्यक्रम में कानूनी अधिकारों की दी जानकारी

July 16, 2026

कार सवार युवकों से मारपीट के आरोपी कोर्ट में पेश

July 16, 2026

सीसीटीवी की मदद से मिनटों में मिला जेवर नकदी व दस्तावेजों से भरा बैग

July 16, 2026

अभय कमांड सेंटर की सतर्क निगरानी से डीपी चोरी का प्रयास विफल

July 16, 2026

एक ही भूखंड दो लोगों को बेचने का आरोप कोर्ट से मिले इस्तगासे पर केस दर्ज

July 16, 2026

हर्षोल्लास से मनाया ज्ञानोदय स्कूल का स्थापना दिवस

July 16, 2026

प्रो.गोविंद गुप्ता ने आयुर्वेद विवि कुलसचिव का कार्यभार ग्रहण किया

July 16, 2026

राजकीय नर्सिंग कॉलेज में अंगदान महादान पर हुई प्रतियोगिता

July 16, 2026