Doordrishti News Logo

दुकान का शटर तोड़कर हजारों का किराणा और तंबाकू उत्पाद चोरी

जोधपुर,शहर के प्रतापनगर स्थित भट्टी की बावड़ी में एक किराणा दुकान में गुजरी रात चोरों ने शटर तोडक़र हजारों का किराणा सामान चोरी कर लिया। दुकानदार ने इस बारे मेें प्रताप नगर थाने में रिपोर्ट दी है।

ये भी पढ़ें- किराणा की दुकान में सेंध लगाकर सामान चुराया

चौपासनी हाउसिंग बोर्ड हरीओम नगर निवासी ललित शर्मा पुत्र प्रहलाद खत्री की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि उसकी एक किराणा की दुकान भट्टी की बावड़ी में न्यू सदन किराणा नाम से है। गुजरी रात वह दुकान बंद कर घर चला गया। सुबह पड़ौसी ने सूचना दी कि दुकान का शटर टूटा हुआ है। इस पर वह दुकान पर पहुंचा तो वहां 25 हजार की सिगरेट,12 हजार का पान मसाला, 17500 का घी तेल,3 हजार की बीडिय़ां,दो हजार की सुपारी,15 सौ का तंबाकू एवं गल्ले से 800-900 रूपए अज्ञात चोर चोरी कर ले गए। प्रतापनगर पुलिस अब चोरों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

Related posts:

सूर्यकिरण एरोबैटिक व सारंग हेलिकॉप्टर डिस्प्ले देख दर्शक हुए अभिभूत

February 23, 2026

आयुर्वेद विश्वविद्यालय में प्रो.डॉ. गोविंद प्रसाद गुप्ता को नई जिम्मेदारी

February 23, 2026

विश्व स्काउट दिवस पर विश्व कल्याण व सेवा की ली शपथ

February 23, 2026

चुनाव संचालन के लिए ब्लॉक स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स का प्रशिक्षण सम्पन्न

February 23, 2026

भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी मोदी के मन की बात

February 23, 2026

कार वाश के लिए वर्कशॉप में अवैध जल कनेक्शन,केस दर्ज

February 22, 2026

चोरों ने दो सूने मकानों में लगाई सैंध: नगदी जेवरात पार

February 22, 2026

आरएसी का सिपाही ड्यूटी पर नहीं पहुंचा,छह दिन से लापता

February 22, 2026

जोधपुर जेल में बंदी के पास मिला सिगरेट का पैकेट,केस दर्ज

February 22, 2026