Doordrishti News Logo

शराब ठेके की पीछे लोहे की जाली तोड़कर हजारों की नगदी व शराब पार

जोधपुर, शहर के निकट केरू स्थित 12 मील पर एक शराब ठेके में गुजरी रात सेंध लग गई। अज्ञात चोरों ने ठेके के पीछे लगी लोहे की जाली तोडक़र अन्दर प्रवेश किया और वहां से 70 हजार की नगदी के साथ शराब व बीयर की बोतलें चुरा ले गए। पुलिस अब चोरों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

राजीव गांधी नगर पुलिस ने बताया कि 12 मील केरू पर अंग्रेजी शराब का ठेका है। इसके सैल्समैन मनोहरसिंह पुत्र गोपाल सिंह की तरफ से मामला दर्ज करवाया गया। इसमें बताया कि रात को वह आठ बजे बाद ठेका बंद कर सो गया था। सुबह उठने पर पता लगा कि ठेके के पीछे से लोहे की जाली को काट कर अज्ञात चोर अंदर घुसे और गल्ले में रखे 69 हजार 500 रूपए के साथ शराब और बीयर चुरा ले गए। पुलिस ने बताया कि घटना में चोरों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: