Doordrishti News Logo

नए वर्ष के स्वागत में रंग में भंग डालने वालों की खैर नहीं

  • पुलिस महानिदेशक उत्कल रंजन साहू ने दिए निर्देश
  • वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राजस्थान के सभी पुलिस अधिकारियों को दिए निर्देश
  • पुलिस महानिदेशक के निर्देशों की पालना में सक्रिय हुई पुलिस की टीमें
  • विभिन्न चौराहों पर पुलिस के अधिकारी और सिपाही आरएसी के जवानों के साथ कर रहे हैं गश्त
  • शराब पीकर उत्पात मचाने वाले होंगे सलाखों के पीछे
  • महिलाओं या अन्य किसी के साथ बदसलूकी करने वालों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई
  • अवैध शराब का परिवहन और विक्रय करने वालों पर भी होगी कार्रवाई

जोधपुर,(दूरदृष्टी न्यूज)नए वर्ष के स्वागत में रंग में भंग डालने वालों की खैर नहीं। नव वर्ष के स्वागत में रंग में भंग डालने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। यह निर्देश राज्य के पुलिस महानिदेशक उत्कल रंजन साहू ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राजस्थान के सभी पुलिस अधिकारियों को दिए हैं।

इसे भी पढ़ें – आमजन की पेयजल सुविधाओं को सुदृढ़ बनाने में सभी अधिकारी करे कार्य-जलदाय मंत्री

जोधपुर पुलिस कमिश्नरेट और संभाग भर में करवाई की जा रही है। महानिदेशक के निर्देशों की पालना में पुलिस कमिश्नरेट इलाके में पुलिस कमिश्नर राजेंद्र सिंह पल-पल का अपडेट ले रहे हैं। डीसीपी पश्चिम राजश्री राजवर्मा और डीसीपी पूर्व आलोक श्रीवास्तव हर गतिविधि पर नजर रखे हुए हैं। जोधपुर संभाग के सभी जिलों में आईजी विकास कुमार मॉनिटरिंग कर रहे हैं।

वे सभी पुलिस अधीक्षकों के संपर्क में रहकर गश्त का पल पल का अपडेट ले रहे हैं। ग्रामीण पुलिस अधीक्षक राम मूर्ति जोशी अपने क्षेत्र में लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं।

सूचना:- 🔔घंटी के निशान पर क्लिक कर सब्सक्राइब कीजिए,हर खबर का नोटिफिकेशन आपके मोबाइल में मिलेगा।

Related posts:

जोधपुर में स्लीप एपनिया जांच के लिए दो मशीनें-चिकित्सा मंत्री

March 5, 2026

बिलाड़ा विधानसभा क्षेत्र में सीमा ज्ञान के लिए होगा ज्वॉइंट सर्वे-वन राज्य मंत्री

March 5, 2026

ऑटोमेटिक सिग्नलिंग कार्य के कारण अप्रेल में रेल यातायात रहेगा प्रभावित

March 5, 2026

जोधपुर-जैसलमेर सेक्शन पर 121 किमी/घंटा हाई-स्पीड परीक्षण सफल

March 5, 2026

दीपक चौधरी ने जोधपुर मंडल के डीसीएम का कार्यभार संभाला

March 5, 2026

लाडनूं यार्ड में एलसी पर बॉक्स पुशिंग का कार्य पूरा

March 5, 2026

गैस सिलेण्डर से भरे ट्रक ने छीनी दो जिंदगियां

March 5, 2026

खजुराहो-उदयपुर व स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस के समय में बदलाव

March 5, 2026

नि:शुल्क मेमोग्राफी जांच एवं स्तन कैंसर जागरूकता शिविर रविवार को

March 5, 2026