Doordrishti News Logo

फलोदी में 40 लाख का जीरा लूटने वाले 12 दिन बाद भी नहीं लगे हाथ

व्यापारियों का धरना प्रदर्शन

जोधपुर, जिले के फलोदी कस्बे में 40 लाख रूपए के जीरे की लूट को लेकर व्यापारी सोमवार को कृषि उपज मंडी परिसर में धरने पर बैठ गए हैं। व्यापारियों के समर्थन में भारतीय किसान संघ, किराणा व्यापार संघ, फलोदी इरीगेशन डीलर एसोसिएशन, फलोदी खाद बीज एवं कीटनाशक विक्रेता संघ भी धरने पर बैठा है।

व्यापारियों का कहना है कि पुलिस वारदात के 12 दिन बाद भी अपराधियों को पकडऩे में नाकाम रही है और न ही जीरे का सुराग लगा पाई है। 27 अप्रेल को फलोदी से एक जीरा ट्रक ऊंझा मंडी के लिए रवाना किया गया था लेकिन ट्रक चालक ने रास्ते में ही जीरे को लूट लिया और ट्रक छोड़ कर फरार हो गया। ट्रक में 40 लाख से ज्यादा का जीरा था। इस मामले में पुलिस थाना में मुकदमा दर्ज हो चुका है, लेकिन अभी तक न तो जीरा बरामद हुआ है और न ही आरोपियों को गिरफ्तारी। व्यापारियों ने 6 दिन से मंडी में हड़ताल की हुई है। जिससे किसानों, व्यापारियों व श्रमिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाऊनलोड करे – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

आईआईटी में आयकर अधिनियम 2025 पर मेगा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

March 2, 2026

ईरान-इजराइल युद्ध के दौरान जोधपुर के 120 श्रद्धालु दुबई में फंसे

March 2, 2026

पुलिस ने जोड़े की काउंसलिंग कर शादी को टूटने से बचाया,थाने में पहनवाई वरमाला

March 2, 2026

468 अधिकारियों एवं जवानों की 87 टीमों ने दी 115 स्थानों पर रेड

March 2, 2026

पुलिस आयुक्त ने किए 12 एसआई के तबादले,4 को लाइन भेजा

March 2, 2026

कायलाना झील से मशक्कत के बाद 4 लोगों की टीम ने निकाली थार

March 2, 2026

लापरवाही फायर सेफ्टी सिस्टम फेल: होटल के कमरे में लगी भीषण आग

March 2, 2026

22 तोला सोना और आधा किलो चांदी के जेवरात पार

March 2, 2026

नेशनल हाईवे-62 रिंग रोड पर ट्रक चालक से मारपीट कर नकदी और मोबाइल लूट

March 2, 2026