Doordrishti News Logo

शराब ठेकों के बाहर आठ बजे के बाद शराब पीने वालों की धरपकड़

आबकारी विभाग सुस्त- पुलिस चुस्त

जोधपुर,राज्य सरकार के आदेशानुसार रात आठ बजे के बाद शराब ठेके संचालित नहीं किए जाएं। मगर शहर में शराब की दुकानें रात आठ बजे के बाद भी खुली रहती हैं। आबकारी महकमा इसमें कोई कार्रवाई नहीं करता। बल्कि स्थानीय पुलिस कानून व्यवस्था की ड्यूटी के साथ ठेके के बाहर शराब पीने वालों की धरपकड़ रही है। पुलिस की तरफ से अपने टास्क में इसे शामिल किया गया।

पुलिस आयुक्त रविदत्त गौड़ के दिशा निर्देशानुसार दोनों जिलों के पुलिस उपायुक्त डॉक्टर अृमता दुहन और पश्चिम के गौरव यादव रोजाना पुलिस कर्मियों को टास्क दे रहे हैं। शराब ठेकों के बाहर बैठ कर शराब पीने वालों और रात आठ बजे के बाद बिकने वाली शराब को रोक रहे हैं। ठेकों को रात आठ बजे के बाद बंद कराया जाता है। जबकि आबकारी पुलिस इसमें जरा भी रूचि नही दिखा रहा है। आबकारी विभाग की तरफ से पिछले कई दिनों से कोई कार्रवाई भी नहीं की जा रही है। जबकि सबसे बड़ी बात है कि शहर के ज्यादातर ठेकों के बाहर चोरी छुपे अवैध रूप से रात आठ बजे के बाद खुलेआम शराब बेची व खरीदी जाती हैै।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें –http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

महावीरपुरम में धूमधाम से मनाया हनुमान जन्मोत्सव

April 3, 2026

मंडोर मंडी में बड़ी कार्रवाई13,244 किलो घी और खाद्य पदार्थ सीज

April 3, 2026

गत वित्तीय वर्ष में जोधपुर मंडल ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं-डीआरएम त्...

April 3, 2026

एटीएम कार्ड में प्रदत्त बीमा में दुर्घटना से मौत पर बैंक द्वारा राशि अदा करना होगा

April 3, 2026

आधा दर्जन जगहों से बाइक चोरी

April 3, 2026

घर में घुसकर नाबालिग को दिखाया चाकू,दुष्कर्म का केस दर्ज

April 3, 2026

ऑन लाइन गेमिंग के शौकीन ट्रेनी अधिवक्ता से 6 लाख का फ्रॉड

April 3, 2026

हैडकांस्टेबल व मोहनगढ़ पंचायत समिति का एलडीसी अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार

April 3, 2026

मादक पदार्थ तस्करी में वांटेड 25 हजार इनामी अपराधी गिरफ्तार

April 3, 2026