Doordrishti News Logo

पर्स लूट का तीसरा आरोपी भी गिरफ्तार

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),पर्स लूट का तीसरा आरोपी भी गिरफ्तार। शहर के रेलवे स्टेशन के सामने गली में होटल कर्मी से दो दिन पहले बाइक सवार तीन युवक छीनाझपटी कर जेब से पर्स लूट कर ले गए थे। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर दो आरोपियों को उसी दिन पकड़ लिया था। मगर तीसरा साथी फरार था, उसे अब गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त बाइक को जब्त किए जाने के साथ पर्स भी बरामद किया है। एक आरोपी के खिलाफ पहले भी केस दर्ज हो रखे है।

अवैध डोडा पोस्त के साथ युवक गिरफ्तार

उदयमंदिर पुलिस ने बताया कि दो दिन पहले बुधवार की शाम पांच बजे रेलवे स्टेशन के सामने गली में होटल कर्मी इमुलाल से बाइक सवार तीन युवकों ने छीनाझपटी कर उसका पर्स जेब से निकाल कर भाग गए थे। पुलिस ने मामला सामने आने पर दो आरोपियों नई सडक़ चमनपुरा गली नंबर 1 निवासी फिरोज उर्फ कायरा और फतेहसागर बेलदारों का मोहल्ला निवासी अखिल अरोड़ा को उसी दिन पकड़ लिया था।

इनका तीसरा साथी उदयमंदिर आसन निवासी सोहेल उर्फ जापायती फरार हो गया था। पुलिस ने उसे भी अब गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों से वारदात में प्रयुक्त बाइक को जब्त किए जाने के साथ पर्स बरामद किया है। पर्स में पीडि़त ने नौ हजार रूपए बताए थे।

Related posts:

अमेरिका से लौटी सेनू सपेरा का जोधपुर में सम्मान

February 10, 2026

राजनीति के खेल की बेल में उलझा बजट सत्र

February 10, 2026

जनगणना के प्रथम चरण का जिला स्तरीय प्रशिक्षण प्रारंभ

February 9, 2026

जोधपुर-गांधीधाम सुपरफास्ट तीन दिन आंशिक रद्द

February 9, 2026

ट्रेन में छूटा गहनों व नकदी से भरा पर्स टीटीई ने लौटाकर दिखाई ईमानदारी

February 9, 2026

ट्रेन में मेडिकल इमरजेंसी,रेलवे की तत्परता से बच्चे को समय पर उपचार से राहत

February 9, 2026

एएनटीएफ: जोधपुर के दो तस्कर भीलवाड़ा में पकड़े, 41 किलो बिना चीरे वाला अवैध डोडा पोस्त बरामद

February 9, 2026

मादक पदार्थ तस्कर की 3 करोड़ की संपत्ति कुर्क

February 9, 2026

विकसित भारत की संकल्पना का शैक्षिक गन्तव्य है शिक्षा अधिष्ठान बिल-प्रो.पीके शर्मा

February 9, 2026