Doordrishti News Logo

पाल जैन मंदिर से चोर चांदी के आभूषण और जल कलश ले गए

सीसीटीवी फुटेज में दिखा एक संदिग्ध नकबजन

जोधपुर,पाल जैन मंदिर से चोर चांदी के आभूषण और जल कलश ले गए।शहर के पाल रोड स्थित कांति नगर में जैन मंदिर में चोरों ने सैंध लगाकर वहां से चांदी के आभूषण चोरी कर ले गए।जिसकी अनुमानित कीमत हजारों में है। मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों में एक संदिग्ध युवक नजर आया है। जिसकी पहचान के साथ तलाश की जा रही है। चोरी 19 सितंबर की रात को होना बताया जाता है।

यह भी पढ़ें – भाजपा ने आयोजित किया आयुष्मान भारत हेल्थ कैप

देवनगर पुलिस ने बताया कि इस बारे में पन्ने सिंह नगर लूणी हाल जेपी स्कूल के सामने खेमे का कुआ निवासी गजेंद्र सिंह की तरफ से मामला दर्ज करवाया गया है। इसमें बताया कि पाल रोड कांति नगर में जैन मंदिर है। 19 सितंबर की सुबह पुजारी अभयसिंह आया तो पता लगा कि मुख्य द्वार का ताला टूटा है। अंदर जाने पर पता लगा कि सारा सामान अस्तव्यस्त होने के साथ भगवान के चांदी के आभूषण गायब है।

अज्ञात चोर मंदिर से चांदी के तीन बड़े झूमर,एक हार और एक रूसब जल कलश जो चांदी का था वह भी चुरा ले गए। मंदिर में लगे कैमरे में एक संदिग्ध युवक की गतिविधि देखी गई है। पुलिस अब इस संदिग्ध की पहचान के साथ तलाश में जुटी है।

Related posts:

बजट एक समग्र समावेशी है जिसमें 2027 का विजन है-पटेल

February 15, 2026

संसदीय कार्य एवं  न्याय मंत्री  श्री जोगाराम पटेल ने जोधपुर शहर जिला  भाजपा द्वारा आज 14 फ़रवरी शनिवा...

February 15, 2026

स्व.रजनी जोशी की पुस्तक राज्यपाल को भेंट

February 15, 2026

ट्रेन में मिला लावारिस ट्रॉली बैग आरपीएफ के सुपुर्द

February 15, 2026

पत्रकारों को रेल प्रदत्त यात्रा रियायतों को पुनः बहाल किया जाए - सांसद डांगी

February 15, 2026

राजभाषा हिंदी में उत्कृष्ट कार्य हेतु कई केंद्रीय कार्यालय सम्मानित

February 15, 2026

विधानसभा अध्यक्ष देवनानी संक्षिप्त प्रवास पर जोधपुर पहुंचे

February 15, 2026

शातिर ने आरटीओ ई-चालान ऐप इंस्टाल कर खाते से निकाले 18.60 लाख

February 14, 2026

एसबीआई व आईडीबीआई बैंक की विशेष प्री-लिटिगेशन लोक अदालत का आयोजन

February 14, 2026

You missed