Doordrishti News Logo

जोधपुर, शहर के सूरसागर इलाके में कबीर नगर एवं नैनची बाग क्षेत्र में एक मकान और दो दुकानों में चोरों ने सेंध लगाकर वहां से नगदी, मोबाइल और सेनेट्री सामान आदि चुरा ले गए। घटना में पुलिस की तरफ से दो अलग अलग प्रकरण दर्ज किए गए। चोरों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

नैनची बाग सूरसागर निवासी रविंद्र कुमार पुत्र दौलतराम सांखला की तरफ से एक रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि उसकी कबीर नगर स्थित राधास्वामी सतसंग के पास में सेनेट्री की दुकान है। जहां पर गुजरी रात चोरों ने ताले तोड़ कर वहां से सेनेट्री का सामान चुराया। पड़ौसी दुकानदार राजेश की दुकान से ड्रिल मशीन, कटर मशीन के साथ अन्य सामान चुरा ले गए। घटना में एएसआई राजेंद्र सिंह की तरफ से जांच की जा रही है। जबकि खरबूजा बावड़ी नैनची बाग रावटी रोड निवासी रामअवतार पुत्र चंपालाल शर्मा ने पुलिस को रिपोर्ट देकर बताया कि गुजरी रात उसके घर से अज्ञात चोर दो आईफोन, पर्स से 5 हजार रूपए और चांदी का सिक्का चुरा ले गए। इस बारे में सूरसागर थाने के हैडकांस्टेबल महेंद्रसिंह की तरफ से तफ्तीश की जा रही है।

ये भी पढें – कांग्रेस और बीजेपी में कांटे की टक्कर,पहला परिणाम कांग्रेस के खाते में गया

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें –https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026