Doordrishti News Logo

बंद मकान से चोरों ने 70 ग्राम केसर और मोबाइल चुराया

सीसीटीवी फुटेज में दिखे दो बदमाश

जोधपुर,बंद मकान से चोरों ने 70 ग्राम केसर और मोबाइल चुराया।शहर के ओलंपिक टॉवर महात्मा गांधी स्कूल के पीछे हाकम बाग में एक बंद मकान में चोरी हो गई। अज्ञात चोर घर से 70 ग्राम केसर और अन्य छोटा मोटा सामान ले गए। इस बारे में सरदारपुरा थाने में प्रकरण दर्ज कराया गया है।

यह भी पढ़ें – राज्यपाल बागड़े ने ली उच्च व तकनीकी शिक्षा विभाग की विशेष समीक्षा बैठक

जोशियों की गली गूंदी का मोहल्ला नवचौकियां निवासी राहुल पुत्र भगवतीलाल पुरोहित की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि उसका एक मकान ओलंपिक टॉवर महात्मा गांधी स्कूल के पीछे हाकमबाग में है। 6-7 अगस्त की रात को उसके मकान में चोरी हो गई।

अज्ञात चोर वहां से 70 ग्राम केसर, एक मोबाइलमय चार्जर,पावर बैंक, घड़ी और तीन हजार रुपए चोरी कर ले गए। सीसीटीवी फुटेज में दो लोग दिखे हैं। पुलिस अब इनकी पहचान के साथ तलाश कर रही है।

Related posts:

जोधपुर विकास प्राधिकरण का 1789 करोड़ का बजट पारित

February 24, 2026

जीवण माता मंदिर में फागोत्सव: होरी गायन से श्रद्धालु सराबोर

February 24, 2026

जन अभियोगों के समन्वित प्रयासों से त्वरित समाधान सुनिश्चित करें-कलेक्टर

February 24, 2026

पटवार सीधी भर्ती परीक्षा-2025 के चयनितों को नियुक्ति आदेश जारी

February 24, 2026

जोधपुर रेल मंडल में दिव्यांग यात्रियों को बड़ी सुविधा

February 24, 2026

सरदारपुरा का चेटीचण्ड महोत्सव 20 मार्च से,तैयारियों को लेकर हुई बैठक

February 24, 2026

पं.एसके जोशी बेस्ट एस्ट्रो एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित

February 24, 2026

ट्रैक्टर के पीछे लगी कंप्रेशर मशीन चोरी,विभिन्न स्थानों से बाइक चोरी

February 24, 2026

शेयर बाजार में निवेश के नाम पर 50 लाख का फ्रॉड

February 24, 2026