फैक्ट्री से चोरों ने 2.10 लाख चुराए, कच्छा बनियान गिरोह पर संदेह
जोधपुर,फैक्ट्री से चोरों ने 2.10 लाख चुराए, कच्छा बनियान गिरोह पर संदेह। शहर के बासनी औद्योगिक क्षेत्र डर्बी इलाके की एक स्टील फैक्ट्री में शनिवार-रविवार की रात को अज्ञात चोरों ने सैंध लगाकर गल्ले से 2.10 लाख की नगदी चुरा ले गए। फुटेज में तीन चार लोग नजर आए हैं। आशंका है कि यह कच्छा बनियान गिरोह हो सकता है। जो फिर से सक्रिय होने का अंदेशा है। इससे पहले भी बासनी तनावड़ा आदि इलाकों में फैक्ट्रियों में कच्छा बनियान गिरोह नगदी साफ करते आए हैं। मगर पुलिस पिछले छह आठ माह में किसी अपराधी को नहीं पकड़ पाई है।
यह भी पढ़ें – डमी परीक्षार्थी को बैठाने वाला मूल अभ्यर्थी गिरफ्तार
मरूधर केसरी नगर शोभावतों की ढाणी चौपासनी हाउसिंग बोर्ड निवासी राजेश डागा पुत्र जौहरीमल की तरफ से बासनी थाने में रिपोर्ट दी गई है। इसमें बताया कि वह 13 अप्रेल की रात में अपनी स्टील फैक्ट्री को मंगल कर घर चला गया था। उसकी स्टील फैक्ट्री जुणावों की ढाणी डर्बी इलाके में है। रविवार की सुबह लौटा तो फैक्ट्री के ताले टूटे मिले। अज्ञात चोरों ने सैंध लगाकर वहां से 2 लाख दस हजार 600 रुपयों की चोरी कर ली। फुटेज में तीन-चार लोग नजर आए हैं। मामला बासनी थाने में दर्ज कराया गया है।
बासनी,विवेक विहार,सांगरिया एवं तनावड़ा क्षेत्र में पिछले छह आठ माह में दर्जनों फैक्ट्रियोंं में आधी रात को कच्छा बनियान गिरोह ने सैंध लगाते हुए नगदी पर हाथ साफ किया था। मगर पुलिस आज तक गिरोह के किसी सदस्य को नहीं पकड़ पाई। स्टील फैक्ट्री में हुई रुपयों की चोरी में भी कच्छा बनियान गिरोह का हाथ हो सकता है,ऐसी आशंका बनी है।
दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

6 अनधिकृत वेंडर पकड़े 3,330 रुपए जुर्माना वसूला

जोधपुर मंडल के तीन रेलकर्मियों को मिला महाप्रबंधक सुरक्षा पुरस्कार

घर के बाहर खड़े पिता- पुत्र के साथ मारपीट

झंवर पंचायत समिति सदस्य पर हमले के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

बस में बेटी के साथ सवार महिला के बैग से 9 तोला सोने की आड चोरी

मैं किसी का छोड़ता नहीं ब्याज सहित चुकाता हूं- शर्मा

झालामंड मजदूर मैदान से श्रमिक का अपहरण कर मारपीट

पत्नी सहित तीन लोगों पर हत्या की साजिश का आरोप

