Doordrishti News Logo

तीसरी मंजिल पर पहुंचे चोर,गैस एजेंसी से चुरा ले गए 83 हजार की नगदी

जोधपुर,तीसरी मंजिल पर पहुंचे चोर,गैस एजेंसी से चुरा ले गए 83 हजार की नगदी। शहर के बासनी कृषि मंडी मोड़ के समीप की एक गैस एजेंसी में चोरों ने सैंध लगाकर 83 हजार से ज्यादा की नगदी पर हाथ साफ कर दिया।

यह भी पढ़ें – राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित

चोर बिल्डिंग की तीसरी मंजिल तक पहुंचे और लॉकर का ताला तोड़ कर वारदात को अंजाम दिया।सीसीटीवी फुटेज में दो संदिग्ध युवक नजर आए हैं,जिनकी पहचान के साथ अब तलाश की जा रही है।

एजेंसी में काम क रने वाले शख्स की तरफ से रिपोर्ट दी गई है।भगत की कोठी पुलिस जांच कर रही है। भगत की कोठी पुलिस ने बताया कि बासनी मंडी मोड़ पर स्थित सूर्यनगरी गैस एजेंसी है। इसके मैनेजर गोविन्द टाक पुत्र खींवराज टाक ने मामला दर्ज कराया है।

इसमें बताया कि शनिवार 22 सितंबर की शाम के समय एजेंसी मंगल कर स्टाफ घर चला गया। 23 को रविवार था। इस बीच में रात के समय में अज्ञात चोरों एजेंसी की तीसरी मंजिल बने कार्यालय तक पहुंचे और वहां ताला तोडऩे के साथ लॉकर भी ताला तोड़ डाला।

उसमें रखे 83610 रुपए चोरी कर गए। सोमवार को आने पर चोरी का पता लगा। बाद में उसने अपने मालिक को कॉल कर घटना की जानकारी दी। पुलिस ने वहां लगे सीसीटीवी फुटेज देखे और दो संदिग्ध युवक नजर आए हैं। जिनकी पहचान कर तलाश की जा रही है।

Related posts:

बजट एक समग्र समावेशी है जिसमें 2027 का विजन है-पटेल

February 15, 2026

संसदीय कार्य एवं  न्याय मंत्री  श्री जोगाराम पटेल ने जोधपुर शहर जिला  भाजपा द्वारा आज 14 फ़रवरी शनिवा...

February 15, 2026

स्व.रजनी जोशी की पुस्तक राज्यपाल को भेंट

February 15, 2026

ट्रेन में मिला लावारिस ट्रॉली बैग आरपीएफ के सुपुर्द

February 15, 2026

पत्रकारों को रेल प्रदत्त यात्रा रियायतों को पुनः बहाल किया जाए - सांसद डांगी

February 15, 2026

राजभाषा हिंदी में उत्कृष्ट कार्य हेतु कई केंद्रीय कार्यालय सम्मानित

February 15, 2026

विधानसभा अध्यक्ष देवनानी संक्षिप्त प्रवास पर जोधपुर पहुंचे

February 15, 2026

शातिर ने आरटीओ ई-चालान ऐप इंस्टाल कर खाते से निकाले 18.60 लाख

February 14, 2026

एसबीआई व आईडीबीआई बैंक की विशेष प्री-लिटिगेशन लोक अदालत का आयोजन

February 14, 2026

You missed