Doordrishti News Logo

दुकान के पीछे खिड़की तोड़कर घुसे चोर,दस लाख के मोबाइल सेट ले गए

  • पुलिस फुटेज से चोरों की तलाश में जुटी
  • फिलहाल सुराग नही

जोधपुर,शहर के रसाला रोड स्थित आर्मी गेट के सामने की एक मोबाइल की दुकान में रात के समय अज्ञात चोरों ने सेंध लगाई। दुकान के पीछे की खिडक़ी को तोड़क़र प्रवेश किया। सुबह दुकानदार आया तो घटना का पता लगा। दुकान से अज्ञात चोर 45-50 नए मोबाइल के साथ गल्ले से 15 हजार की नगदी भी ले गए।

सूचना पर सुबह पुलिस ने मौका मुआयना किया। अब सीसीटीवी फुटेज से चोरों का पता लगाया जा रहा है। दुकान में कैमरे नही लगे हैं। चोरी हुए मोबाइल की अनुमानित कीमत दस लाख रूपए बताई जाती है। महामंदिर थानाधिकारी लेखराज सिहाग ने बताया कि पावटा सी रोड स्थित शक्ति नगर गली नंबर 2 में रहने वाले रवि कुमार सिंधी पुत्र कन्हैया लाल की तरफ से मामला दर्ज करवाया गया। इसमें बताया कि उसकी एक मोबाइल की दुकान आर्मी गेट के सामने रसाला रोड पर सांई मोबाइल नाम से है। रात को वह दुकान बंद कर गया था। सुबह आया तो दुकान में सारा सामान अस्त व्यस्त पड़ा था। दुकान में रखे मोबाइल चोरी होने के साथ उनके खाली डिब्बे पड़े थे। दुकान से अज्ञात चोर 45-50 नए मोाबइल हैंडसेट के साथ गल्ले से 15 हजार की नगदी भी चोरी कर ले गए।

थानाधिकारी ने बताया कि चोरों ने दुकान के पीछे लगी खिडक़ी से प्रवेश किया और वारदात को अंजाम दिया। दुकान में कोई सीसीटीवी कैमरा भी नहीं है। आस पास लगे कैमरों से पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। चोरों का सुराग ढूंढा जा रहा है। पुराने जेल से बाहर आए हुए शातिर नकबजनों से भी पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

RPSC में तीन चिकित्सकों का सहायक प्रोफेसर पद पर चयन

September 19, 2026

एंडोक्राइन सोसायटी की कॉन्फ्रेंस में देशभर के हार्मोन रोग विशेषज्ञ होंगे शामिल

September 19, 2026

स्काउट प्रशिक्षण से जीवन की चुनौतियों से लड़ने की मिलती है ताकत: इंदा

September 19, 2026

कमिश्ररेट में दो मकानों व गोदाम के ताले तोड़ कर लाखों के आभूषण और नगदी पर हाथ साफ

September 19, 2026

साइबर अपराध व नशे की तस्करी पर और अधिक अंकुश लगाने का होगा प्रयास : घुमरिया

September 19, 2026

पैदल राहगीर को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौत

September 19, 2026

अवैध देशी पिस्टल व खाली मैंगजीन के साथ युवक गिरफ्तार

September 19, 2026

महिला के पास मिला 5.8 किलो अवैध डोडा पोस्त

September 19, 2026

गिफ्ट कार्ड के नाम पर युवक से लाखों की ठगी

September 19, 2026

You missed